Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 1:35

[1] रब बादशाह है, अक़्वाम लरज़ उठें! वह करूबी फ़रिश्तों के दरमियान तख़्तनशीन है, दुनिया डगमगाए!

[2] कोह-ए-सिय्यून पर रब अज़ीम है, तमाम अक़्वाम पर सरबुलन्द है।

[3] वह तेरे अज़ीम और पुरजलाल नाम की सताइश करें, क्यूँकि वह क़ुद्दूस है।

[4] वह बादशाह की क़ुदरत की तम्जीद करें जो इन्साफ़ से प्यार करता है। ऐ अल्लाह, तू ही ने अदल क़ाइम किया, तू ही ने याक़ूब में इन्साफ़ और रास्ती पैदा की है।

[5] रब हमारे ख़ुदा की ताज़ीम करो, उस के पाँओ की चौकी के सामने सिज्दा करो, क्यूँकि वह क़ुद्दूस है।

[6] मूसा और हारून उस के इमामों में से थे। समूएल भी उन में से था जो उस का नाम पुकारते थे। उन्हों ने रब को पुकारा, और उस ने उन की सुनी।

[7] वह बादल के सतून में से उन से हमकलाम हुआ, और वह उन अह्काम और फ़रमानों के ताबे रहे जो उस ने उन्हें दिए थे।

[8] ऐ रब हमारे ख़ुदा, तू ने उन की सुनी। तू जो अल्लाह है उन्हें मुआफ़ करता रहा, अलबत्ता उन्हें उन की बुरी हरकतों की सज़ा भी देता रहा।

[9] रब हमारे ख़ुदा की ताज़ीम करो और उस के मुक़द्दस पहाड़ पर सिज्दा करो, क्यूँकि रब हमारा ख़ुदा क़ुद्दूस है।

ज़बूर — Chapters