[1] रब की हम्द हो! रब की तम्जीद में नया गीत गाओ, ईमानदारों की जमाअत में उस की तारीफ़ करो।
[2] इस्राईल अपने ख़ालिक़ से ख़ुश हो, सिय्यून के फ़र्ज़न्द अपने बादशाह की ख़ुशी मनाएँ।
[3] वह नाच कर उस के नाम की सताइश करें, दफ़ और सरोद से उस की मद्हसराई करें।
[4] क्यूँकि रब अपनी क़ौम से ख़ुश है। वह मुसीबतज़दों को अपनी नजात की शान-ओ-शौकत से आरास्ता करता है।
[5] ईमानदार इस शान-ओ-शौकत के बाइस ख़ुशी मनाएँ, वह अपने बिस्तरों पर शादमानी के नारे लगाएँ।
[6] उन के मुँह में अल्लाह की हम्द-ओ-सना और उन के हाथों में दोधारी तलवार हो
[7] ताकि दीगर अक़्वाम से इन्तिक़ाम लें और उम्मतों को सज़ा दें।
[8] वह उन के बादशाहों को ज़न्जीरों में और उन के शुरफ़ा को बेड़ियों में जकड़ लेंगे
[9] ताकि उन्हें वह सज़ा दें जिस का फ़ैसला क़लमबन्द हो चुका है। यह इज़्ज़त अल्लाह के तमाम ईमानदारों को हासिल है। रब की हम्द हो!