Skip to content
Opens in a new window

[1] याहवेह, राजा हैं, उन्होंने वैभवशाली परिधान धारण किए हैं; याहवेह ने तेज के परिधान धारण किए हैं और वह शक्ति से सुसज्जित हैं; विश्व सुदृढ़ नींव पर स्थापित है, जो अटल है.

[2] सनातन काल से आपका सिंहासन बसा है; स्वयं आप सनातन काल से हैं.

[3] याहवेह, जल स्तर उठता जा रहा है, लहरों की ध्वनि ऊंची होती जा रही है; समुद्र की प्रचंड लहरों का प्रहार उग्र होता जा रहा है.

[4] विशालकाय लहरों के गर्जन-से कहीं अधिक शक्तिशाली, उद्वेलित लहरों के प्रहार से कहीं अधिक प्रचंड हैं, महान सर्वशक्तिमान याहवेह.

[5] अटल हैं आपके अधिनियम; पवित्रता है आपके आवास की शोभा; याहवेह, ये सदा-सर्वदा स्थिर रहेंगे.

स्तोत्र — Chapters