Skip to content
Opens in a new window

[1] समस्त राष्ट्रों, तालियां बजाओ; हर्षोल्लास में परमेश्वर का जय जयकार करो.

[2] याहवेह, सर्वोच्च परमेश्वर भय-योग्य हैं, वही समस्त पृथ्वी के ऊपर पराक्रमी राजा हैं.

[3] उन्हीं ने लोगों को हमारे अधीन कर दिया है, लोग हमारे पैरों के नीचे हो गए हैं.

[4] उन्हीं ने हमारे लिए निज भाग को निर्धारित किया है, यही याकोब का गौरव हैं, जो उनका प्रिय है.

[5] जय जयकार की ध्वनि के मध्य से परमेश्वर ऊपर उठाए गए, तुरही नाद के मध्य याहवेह ऊपर उठाए गए.

[6] स्तुति गान में परमेश्वर की वंदना करो, वंदना करो; स्तुति गान में हमारे राजाधिराज की वंदना करो, वंदना करो.

[7] परमेश्वर संपूर्ण पृथ्वी के राजाधिराज हैं; उनके सम्मान में एक स्तवन गीत प्रस्तुत करो.

[8] संपूर्ण राष्ट्रों पर परमेश्वर का शासन है; परमेश्वर अपने महान सिंहासन पर विराजमान हैं.

[9] अब्राहाम के परमेश्वर की प्रजा के रूप में राष्ट्रों के अध्यक्ष एकत्र हुए हैं, क्योंकि पृथ्वी की ढालों पर परमेश्वर का अधिकार है; परमेश्वर अत्यंत ऊंचा हैं.

स्तोत्र — Chapters