Skip to content
Opens in a new window

[1] परमेश्वर, अपनी महिमा के द्वारा मेरा उद्धार कर; अपने सामर्थ्य के द्वारा मुझे निर्दोष प्रमाणित कीजिए.

[2] परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुनिए; मेरे मुख के वचनों पर ध्यान दीजिए.

[3] ऐसे अपरिचित पुरुषों ने मुझ पर आक्रमण कर दिया है; कुकर्मी पुरुष अब मेरे प्राण के प्यासे हो गए हैं, जिनके हृदय में आपके प्रति कोई श्रद्धा नहीं है.

[4] कोई संदेह नहीं कि परमेश्वर मेरी सहायता के लिए तत्पर हैं; प्रभु ही हैं, जो मुझमें बल देते हैं.

[5] ऐसा हो कि बुराई मेरे निंदकों पर ही जा पड़े; परमेश्वर अपनी विश्वासयोग्यता के कारण उनका विनाश कर दीजिए.

[6] मैं आपको स्वेच्छा बलि अर्पित करूंगा; याहवेह, मैं आपकी महान महिमा की सराहना करूंगा, क्योंकि यह शोभनीय है.

[7] आपने समस्त संकटों से मेरा छुटकारा किया है, मैंने स्वयं अपने आंखों से, अपने शत्रुओं की पराजय देखी है.

स्तोत्र — Chapters