[1] किंख्रिया की मण्डली में फ़ीबे नामक एक बहन है जो तारीफ़ के योग्य है।
[2] जैसा कि पवित्र लोगों को करना चाहिए, इस बहन को अपनाओ और उसकी जो भी ज़रूरत हो, उसे सहयोग दो। इसलिए कि वह मेरे और दूसरों के लिए मददगार ठहरी है।
[3] मेरे मददगार प्रिसिल्ला और अक्विला को सलाम कहो।
[4] और मेरी खातिर उन्हों ने अपनी जान जोखिम में डाली। केवल मैं उन्हीं के प्रति नहीं, लेकिन सभी गैर यहूदी कलीसियाओं का आभारी हूँ।
[5] इसी तरह जो चर्च उनके घर में आराधना करता है, उसे मेरा आशीर्वाद। मेरे प्रिय इपैनितुस को सलाम जो एशिया में मसीह के पास आने वालों में पहला है।
[6] मरियम जिसने हमारे लिए बहुत परिश्रम किया उसे सलाम
[7] अन्द्रुनीकुस और यूनियास जो मेरे रिश्तेदार और संगी कैदी हैं, जो प्रेरितों में जाने माने हैं, और मुझ से पहले मसीह में थे, उन्हें शान्ति मिले।
[8] अम्पलियातुस जो यीशु में मेरा प्यारा है उसे सलाम
[9] सहायक उरबानुस और इस्तखुस जो मसीह में मेरे प्रिय हैं मेरा सलाम
[10] मसीह में प्रिय अपिल्लेस और अरिस्तबुलुस के कुटुम्ब को सलाम।
[11] मेरे रिश्तेदार हेरोदियन को सलाम। नरकिस्सुस का कुटुम्ब जो यीशु में है उन्हें सलाम।
[12] त्रूफ़ैना, त्रिफ़ोसा जो यीशु के लिए मेहनत करते हैं उन्हें सलाम। परसिस जिसने यीशु के लिए कठोर मेहनत की है उसे सलाम कहना। मसीह में चुने हुए,
[13] रूफ़ुस और मरियम और मेरी और उसकी माँ को सलाम।
[14] असुंक्रितुस, फ़िलगौन, हिरमेस, पत्रुबास, हिर्मास और जो भाई उनके साथ हैं, उन्हें आशीर्वाद
[15] फ़िलुलुगुस, जूलिया, नेर्युस और उसकी बहन, उलुम्पास और जो पवित्र लोग उनके साथ हैं, उन्हें सलाम
[16] आदर के साथ एक दूसरे को अपना प्यार दिखाओ। यीशु मसीह के सभी चर्च तुम्हें आशीर्वाद देते हैं।
[17] हे भाइयो-बहनो, मैं तुम से बिनती करता हूँ कि जो लोग तुम्हारे बीच दी गयी शिक्षा के विपरीत फूट और सेवा में रूकावट डालते हैं, उन्हें पहचानो और उन से दूर रहो।
[18] इसलिए कि ऐसे लोग हमारे मसीह यीशु की सेवा नहीं करते हैं, लेकिन अपने पेट की। वे अपनी चापलूसी और मीठी बातों से सीधे लोगों को धोखा देते हैं।
[19] क्योंकि तुम्हारे आज्ञा मानने के बारे में सभी जानते हैं। इसलिए मैं तुम्हारे विषय में खुश हूँ किन्तु मैं चाहता हूँ कि तुम भलाई के बारे में बुद्धिमान बनो और बुराई के विषय में भोले बनो।
[20] और शान्ति के कर्ता परमेश्वर बहुत जल्दी ही शैतान को तुम्हारे पैरों तले कुचलवा देंगे। हमारे स्वामी यीशु मसीह की असीम कृपा तुम्हारे ऊपर होती रहे। ऐसा ही हो।
[21] मेरा सहकर्मी तिमोथी और रिश्तेदार लूकियस, जेसन और सोसिपेटर तुम्हारी कुशलता की कामना करते हैं।
[22] मैं टर्टियस जिसने यह पत्र लिखा है, तुम्हें सलाम कहता हूँ।
[23] मेरी और पूरे चर्च की पहुनाई करने वाला गयुस तुम्हें सलाम कहते हैं। शहर का प्रबन्धक इरास्तुस और भाई क्वारतुस सलाम कह रहे हैं।
[24] हमारे स्वामी मसीह यीशु की असीमित कृपा तुम्हारे साथ हो।
[25] मेरे खुशी के संदेश के अनुसार मसीह का संदेश जो तुम्हें स्थिर कर सकता है, उस भेद के खुलने के द्वारा जो युगों से छुपा हुआ था,
[26] परन्तु अब हमेशा-हमेशा के परमेश्वर के आदेश से भविष्यद्वक्ताओं के लेख द्वारा विश्वास की आज्ञाकारिता के लिए पूरी तरह सामने आया है।
[27] केवल सर्वशक्तिमान परमेश्वर जो बुद्धिमान हैं, यीशु मसीह के द्वारा सदा काल तक सारी बड़ाई और सारा आदर पाएँ। ऐसा ही हो।