Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 1:19

[1] यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, क्योंकि उसने आश्चर्यकर्मों किए है! उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है!

[2] यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, उसने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है।

[3] उसने इस्राएल के घराने पर की अपनी करुणा और सच्चाई की सुधि ली, और पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों ने हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देखा है। (लूका 1:54, प्रेरि. 28:28)

[4] हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ! (यशा. 44:23)

[5] वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओ।

[6] तुरहियां और नरसिंगे फूँक फूँककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।

[7] समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!

[8] नदियाँ तालियाँ बजाएँ; पहाड़ मिलकर जयजयकार करें।

[9] यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है। वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)

भजन संहिता — Chapters