Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 0:56

[1] जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।

[2] हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!

[3] हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।

[4] वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।

[5] वहाँ तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।

[6] यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!

[7] तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!

[8] अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!

[9] अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।

भजन संहिता — Chapters