Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 0:44

[1] हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो!

[2] आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ!

[3] निश्चय जानो कि यहोवा ही परमेश्वर है उसी ने हमको बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं ।

[4] उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!

[5] क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करुणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।

भजन संहिता — Chapters