Listen to this chapter • 1:14
[1] परमेश्वर हम पर अनुग्रह करे और हमको आशीष दे; वह हम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, (सेला)
[2] जिससे तेरी गति पृथ्वी पर, और तेरा किया हुआ उद्धार सारी जातियों में जाना जाए। (लूका 2:30,31, तीतु. 2:11)
[3] हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।
[4] राज्य-राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगा। (सेला)
[5] हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।
[6] भूमि ने अपनी उपज दी है, परमेश्वर जो हमारा परमेश्वर है, उसने हमें आशीष दी है।
[7] परमेश्वर हमको आशीष देगा; और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग उसका भय मानेंगे।
भजन संहिता — Chapters
11:0921:4531:1641:3352:2061:3672:5581:3193:08103:12111:17121:30131:15141:26151:07161:49172:42187:34192:33201:36212:09225:07231:14241:39253:17261:47272:49282:06291:53302:16314:34322:18333:09343:21355:05362:09375:39383:12392:45403:42412:17422:34431:12443:53453:16461:57471:29482:10493:05503:37513:09521:55531:34541:28553:52562:37572:12581:56593:36602:30611:26622:27632:02641:54652:36663:05671:14686:12695:43701:06714:07723:02734:05743:58751:47762:06773:287811:32792:40803:20812:36821:12832:32842:26852:04862:56871:09883:00897:58902:53912:19922:14931:01943:10951:42962:15971:51981:33991:331000:571011:321024:241033:221045:541056:461067:311076:381082:101094:571101:271111:411121:501131:151141:071152:391162:321170:241183:5111924:121201:021211:081221:231230:571241:021251:011261:021271:111281:091291:151301:111310:431322:411330:501340:351353:131362:561371:341381:381393:521402:151412:091421:391432:321442:591453:231461:511473:021481:581491:231500:59