Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 0:50

[1] देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें!

[2] यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था , और उसकी दाढ़ी से बहकर, उसके वस्त्र की छोर तक पहुँच गया।

[3] वह हेर्मोन की उस ओस के समान है, जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है! यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।

भजन संहिता — Chapters