Listen to this chapter • 1:07
[1] जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया,
[2] तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।
[3] समुद्र देखकर भागा, यरदन नदी उलटी बही। (भज. 77:16)
[4] पहाड़ मेढ़ों के समान उछलने लगे, और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं।
[5] हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? और हे यरदन तुझे क्या हुआ कि तू उलटी बही?
[6] हे पहाड़ों, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान, और हे पहाड़ियों तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलीं?
[7] हे पृथ्वी प्रभु के सामने, हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा। (भज. 96:9)
[8] वह चट्टान को जल का ताल, चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है ।
भजन संहिता — Chapters
11:0921:4531:1641:3352:2061:3672:5581:3193:08103:12111:17121:30131:15141:26151:07161:49172:42187:34192:33201:36212:09225:07231:14241:39253:17261:47272:49282:06291:53302:16314:34322:18333:09343:21355:05362:09375:39383:12392:45403:42412:17422:34431:12443:53453:16461:57471:29482:10493:05503:37513:09521:55531:34541:28553:52562:37572:12581:56593:36602:30611:26622:27632:02641:54652:36663:05671:14686:12695:43701:06714:07723:02734:05743:58751:47762:06773:287811:32792:40803:20812:36821:12832:32842:26852:04862:56871:09883:00897:58902:53912:19922:14931:01943:10951:42962:15971:51981:33991:331000:571011:321024:241033:221045:541056:461067:311076:381082:101094:571101:271111:411121:501131:151141:071152:391162:321170:241183:5111924:121201:021211:081221:231230:571241:021251:011261:021271:111281:091291:151301:111310:431322:411330:501340:351353:131362:561371:341381:381393:521402:151412:091421:391432:321442:591453:231461:511473:021481:581491:231500:59