Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 1:09

[1] क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है!

[2] तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।

[3] तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।

[4] सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो, वह ऐसी ही आशीष पाएगा।

[5] यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे , और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!

[6] वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए! इस्राएल को शान्ति मिले!

भजन संहिता — Chapters