Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 1:15

[1] यहोवा की स्तुति करो! हे यहोवा के दासों, स्तुति करो, यहोवा के नाम की स्तुति करो!

[2] यहोवा का नाम अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहा जाएँ!

[3] उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक, यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है।

[4] यहोवा सारी जातियों के ऊपर महान है, और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है।

[5] हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कौन है? वह तो ऊँचे पर विराजमान है,

[6] और आकाश और पृथ्वी पर, दृष्टि करने के लिये झुकता है।

[7] वह कंगाल को मिट्टी पर से, और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊँचा करता है ,

[8] कि उसको प्रधानों के संग, अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए। (अय्यू. 36:7)

[9] वह बाँझ को घर में बाल-बच्चों की आनन्द करनेवाली माता बनाता है। यहोवा की स्तुति करो!

भजन संहिता — Chapters