[1] बिन्यामिन अपने पहलौंठे बेला का पिता हुआ: दूसरा पुत्र था अशबेल, तीसरा अहाराह,
[2] चौथा नोहाह और पांचवा पुत्र था राफ़ा.
[3] बेला के पुत्र: अद्दार, गेरा, अबिहूद,
[4] अबिशुआ, नामान, अहोह,
[5] गेरा, शपूपान और हूरम.
[6] एहूद के पुत्र ये गीबा निवासियों के अधिकारी थे, इन्हें ही मानाहाथ को बंधुआई में ले जाया गया था:
[7] नामान, अहिजाह और गेरा, अर्थात हेगलाम, जो उज्जा और अहिहूद का पिता हुआ.
[8] शाहराइम जब हुषीम और बआरा नामक अपनी पत्नियों को विदा कर चुका, मोआब देश में वह पुत्रों का पिता हुआ.
[9] वह अपनी पत्नी होदेश के द्वारा इन पुत्रों का पिता हुआ: योबाब, ज़िबियाह, मेषा, मालकम,
[10] येऊत्स, साकिया और मिरमाह. उसके ये पुत्र पूर्वजों के परिवारों के प्रधान हुए.
[11] हुषीम के द्वारा भी वह पुत्रों का पिता हुआ: अबितूब और एलपाल.
[12] एलपाल के पुत्र: एबर, मिशाम और शेमेद, (जितने ओनो और लोद को इसके नगरों सहित बसाया),
[13] बेरियाह और शेमा अय्जालोन के उन निवासियों के पूर्वजों के परिवारों के प्रधान थे, जिन्होंने गाथ में बसे हुए लोगों को नगर छोड़ भागने के लिए विवश कर दिया था.
[14] और आहियो, शाशक और येरेमोथ,
[15] ज़ेबादिया, अराद, एदर,
[16] मिखाएल, इशपाह और योहा बेरियाह के पुत्र थे.
[17] ज़ेबादिया, मेशुल्लाम, हिज़की, हेबेर,
[18] इशमेराइ, इज़लियाह और योबाब एलपाल के पुत्र थे.
[19] याकिम, ज़ीकरी, ज़ब्दी,
[20] एलिएनाइ, ज़िल्लेथाइ, एलिएल,
[21] अदाइयाह, बेराइयाह और शिमराथ शिमेई के पुत्र थे.
[22] इशपान, एबर, एलिएल,
[23] अबदोन, ज़ीकरी, हानन,
[24] हननियाह, एलाम, अन्तोतियाह,
[25] इफदेइयाह और पेनुएल शाशक के पुत्र थे,
[26] शमशेराइ, शेहरियाह, अथालियाह,
[27] यआरेषियाह, एलियाह और ज़ीकरी येरोहाम के पुत्र थे. li4
[28] ये अपनी पीढ़ियों के अनुसार अपने-अपने परिवारों के प्रधान नायक थे, ये सभी येरूशलेम में रहते थे.
[29] गिबयोन का पिता येइएल गिबयोन में रहता था. उसकी पत्नी का नाम माकाह था,
[30] उसका पहलौंठा पुत्र था अबदोन, इसके बाद पैदा हुए ज़ुर, कीश, बाल, नेर, नादाब,
[31] गेदोर, आहियो और ज़ेकर.
[32] मिकलोथ सिमअह का पिता हो गया. ये लोग भी येरूशलेम में अपने दूसरे रिश्तेदारों के सामने रह रहे थे.
[33] नेर कीश का पिता था, कीश शाऊल का, शाऊल योनातन, मालखी-शुआ, अबिनादाब और एशबाल का.
[34] योनातन का पुत्र था: मेरिब-बाल; मेरिब-बाल जो मीकाह का पिता था.
[35] मीकाह के पुत्र: पिथोन, मेलेख, तारिया और आहाज़.
[36] आहाज़ पिता हुआ यहोआदाह का, यहोआदाह पिता था अलेमेथ, अज़मावेथ और ज़िमरी का. ज़िमरी पिता था मोत्सा का.
[37] मोत्सा पिता था बिनिया का; उसके पुत्र थे राफाह, एलासाह उसके पुत्र, आज़ेल उसके पुत्र.
[38] आज़ेल के छः पुत्र थे, जिनके नाम निम्नलिखित है: अज़रीकाम, बोखेरु, इशमाएल, शिआरियाह, ओबदिया और हनान. ये सभी आज़ेल के पुत्र थे.
[39] उसके भाई एशेक के पुत्र: उलाम उसका पहिलौंठा, यीऊश दूसरा पुत्र, एलिफेलेत उसका तीसरा पुत्र.
[40] उलाम के सभी पुत्र बलवान योद्धा और धनुर्धारी थे. उनके अनेक पुत्र और पोते हुए, गिनती में 150. ये सभी बिन्यामिन वंश के थे.