Skip to content
Opens in a new window

[1] लेवी के पुत्र: गेरशोन, कोहाथ और मेरारी.

[2] कोहाथ के पुत्र: अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़ियल.

[3] अमराम की संतान: अहरोन, मोशेह और मिरियम. अहरोन के पुत्र: नादाब, अबिहू, एलिएज़र और इथामार.

[4] एलिएज़र पिता था फिनिहास का, फिनिहास अबिशुआ का,

[5] अबिशुआ बुक्की का, बुक्की उज्जी का,

[6] उज्जी ज़ेराइयाह का, ज़ेराइयाह मेराइओथ का,

[7] मेराइओथ अमरियाह का, अमरियाह अहितूब का,

[8] अहितूब सादोक का सादोक अहिमाज़ का,

[9] अहिमाज़ अज़रियाह का, अज़रियाह योहानन का,

[10] योहानन अज़रियाह का पिता था. यह वही अत्सरिया था, जिसने येरूशलेम में शलोमोन द्वारा बनाए गए भवन में पौरोहितिक सेवा की थी.

[11] अज़रियाह अमरियाह का, अमरियाह अहितूब का,

[12] अहितूब सादोक का, सादोक शल्लूम का,

[13] शल्लूम हिलकियाह का, हिलकियाह अज़रियाह का,

[14] अज़रियाह सेराइयाह का, सेराइयाह यहोत्सादाक का,

[15] जब याहवेह ने नबूकदनेज्ज़र द्वारा यहूदिया और येरूशलेम को बंधुआई में भेजा, तब यहोत्सादाक भी बंधुआई में ले जाया गया:

[16] लेवी के पुत्र थे: गेरशोम, कोहाथ और मेरारी.

[17] गेरशोम के पुत्रों के ये नाम है: लिबनी और शिमेई.

[18] कोहाथ के पुत्र: अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़ियल.

[19] मेरारी के पुत्र: माहली और मूशी. li4 पिताओं के आधार पर लेवी वंशजों के कुल इस प्रकार है:

[20] गेरशोम के कुल: उसका पुत्र लिबनी, उसका पुत्र याहाथ, उसका पुत्र ज़िम्माह,

[21] उसका पुत्र योआह, उसका पुत्र इद्दो, उसका पुत्र ज़ेराह, उसका पुत्र येआथेराई.

[22] कोहाथ के पुत्र: उसका पुत्र अम्मीनादाब, उसका पुत्र कोराह, उसका पुत्र अस्सिर,

[23] उसका पुत्र एलकाना, उसका पुत्र एबीआसफ़, उसका पुत्र अस्सिर,

[24] उसका पुत्र ताहाथ, उसका पुत्र उरीएल, उज्जियाह उसका पुत्र, शाऊल उसका पुत्र.

[25] एलकाना के पुत्र ये थे: आमासाई, अहिमोथ,

[26] उसका पुत्र एकानाह, एलकाना के पुत्र थे ज़ोफ़ाई, उसका पुत्र नाहाथ,

[27] उसका पुत्र एलियाब, उसका पुत्र येरोहाम, उसका पुत्र एलकाना,

[28] शमुएल के पुत्र: उनका पहलौंठा पुत्र योएल, दूसरा अबियाह.

[29] मेरारी के पुत्र: माहली, उसका पुत्र लिबनी, उसका पुत्र शिमेई, उसका पुत्र उज्जाह,

[30] उसका पुत्र शिमिया, उसका पुत्र हाग्गियाह और उसका पुत्र असाइयाह.

[31] निम्नलिखित पुरुष वे हैं, जिन्हें दावीद ने याहवेह के भवन में संदूक की स्थापना के बाद आराधना में गाने की जवाब-दारी सौंप रखी थी.

[32] ये येरूशलेम में शलोमोन द्वारा याहवेह का भवन बनाए जाने तक, मिलापवाले तंबू के सामने आराधना-संगीत में संगति करते रहे. वे अपने पद के अनुसार ही यह सेवा किया करते थे. li4

[33] सेवा के लिए चुने गए उन व्यक्तियों और उनके पुत्रों के नाम इस प्रकार है: कोहाथ के पुत्रों में से: गायक, हेमन, जो योएल का पुत्र, शमुएल का पुत्र था,

[34] जो एलकाना के, जो येरोहाम का, जो एलिएल का, जो तौआह का,

[35] जो सूफ़ का, जो एलकाना का, जो माहाथ का, जो आमासाई का,

[36] जो एलकाना का, जो योएल का, जो अज़रियाह का, जो ज़ेफनियाह का,

[37] जो ताहाथ का, जो अस्सिर का, एबीआसफ़ का, जो कोराह का,

[38] जो इज़हार का, जो कोहाथ का, जो लेवी का, जो इस्राएल का पुत्र था.

[39] हेमन का सहकर्मी आसफ उसके दाएं पक्ष में खड़ा रहता था, जो वस्तुतः बेरेखियाह का पुत्र, शिमिया का पुत्र था.

[40] जो मिखाएल का पुत्र था, जो बासेइयाह का, जो मालखियाह का,

[41] जो एथनी का, जो ज़ेराह का, जो अदाइयाह का,

[42] जो एथन का, जो ज़िम्माह का, जो शिमेई का,

[43] जो याहाथ का, जो गेरशोम का, जो लेवी का पुत्र था.

[44] उनके बाएं पक्ष में उनके संबंधी, मेरारी-वंशज खड़े हुआ करते थे: कीशी का पुत्र एथन, जो अबदी का, जो माल्लुख का,

[45] जो हशाबियाह का, जो अमाज़्याह का, जो हिलकियाह का,

[46] जो आमज़ी का, जो बानी का, जो शेमर का,

[47] जो माहली का, जो मूशी का, जो मेरारी का, जो लेवी का पुत्र था.

[48] लेवी, उनके संबंधी, मिलापवाले तंबू और परमेश्वर के भवन संबंधी सेवा के लिए चुने गए थे.

[49] मगर अहरोन और उसके पुत्र वेदी पर होम बलि चढ़ाते और धूप वेदी पर धूप जलाते, पवित्रात्मा स्थान संबंधित कार्य और परमेश्वर के सेवक मोशेह के आदेश अनुसार इस्राएल के लिए प्रायश्चित किया करते थे.

[50] ये अहरोन के पुत्र थे: उसका पुत्र एलिएज़र, उसका पुत्र फिनिहास, उसका पुत्र अबिशुआ,

[51] उसका पुत्र बुक्की, उसका पुत्र उज्जी, ज़ेराइयाह.

[52] उसका पुत्र मेराइओथ, उसका पुत्र अमरियाह, उसका पुत्र अहितूब,

[53] उसका पुत्र सादोक और उसका पुत्र अहिमाज़ था. li4

[54] उनकी सीमाओं ही के भीतर, उनके शिविरों के आधार पर उनके उपनिवेश इस प्रकार थे मतपत्रों के आधार पर सर्वप्रथम स्थान अहरोन के पुत्रों के परिवार को प्राप्त हुआ था. (अहरोन-वंशजों को जो कोहाथि कुल के थे, क्योंकि चिट्ठी डालकर वे ही इसके लिए पहले स्थान के लिए चुने गए थे):

[55] उन्हें इन्होंने यहूदिया में हेब्रोन क्षेत्र दे दिया साथ ही इसके आस-पास के चरागाह भी.

[56] (किंतु नगर के बीच के खेत और इसके गांव उन्होंने येफुन्नेह के पुत्र कालेब को दे दिए.)

[57] अहरोन के पुत्रों को उन्होंने आश्रय नगर दे दिए: हेब्रोन, लिबनाह और इसकी सभी चरागाह,

[58] हिलेन और इसकी चरागाह, देबीर और इसकी चरागाह,

[59] आशान, युताह और बेथ-शेमेश और उनकी चरागाह,

[60] तब बिन्यामिन कुल की सीमा से गिबियोन, इसके चारागाहों से इसके चारागाहों समेत गीबा, अलेमेथ, अनाथोथ li4 इसके सभी उनके ये सभी नगर उनके कुलों के अधिकार में हमेशा ही बने रहे. ये कुल तेरह नगर थे.

[61] तब कोहाथ की शेष संतान को ये चिट्ठी डालकर बांट दिए गए. परिवार के कुल से, अर्धकुल से, मनश्शेह के आधे कुल से, दस नगर.

[62] गेरशोम के पुत्रों को उनके परिवार के अनुसार इस्साकार के कुल में से, आशेर के कुल में से, नफताली के कुल में से और बाशान में मनश्शेह के कुल में से तेरह नगर प्रदान किए गए.

[63] मेरारी वंशजों को उनके कुलों के अनुसार रियूबेन के, गाद के और ज़ेबुलून के कुलों से बारह नगर बांटे गए. li4

[64] इस प्रकार इस्राएल वंशजों को वे नगर दे दिए, जिनमें चरागाह भी थे.

[65] यहूदाह गोत्र के कुलों से उन्होंने चिट्ठियों द्वारा शिमओन वंश के कुलों और बिन्यामिन वंश के कुलों को ये नगर, जिनका उल्लेख किया जा चुका है, दे दिए. li4

[66] कोहाथ वंश के कुछ परिवारों के पास एफ्राईम कुल की सीमा में के कुछ नगर थे.

[67] उन्होंने इन्हें ये आश्रय नगर दे दिए: एफ्राईम के पर्वतीय क्षेत्र का शेकेम और इसके चरागाह चारागाहों के साथ गेज़ेर,

[68] चरागाह के साथ योकमेअम, चारागाहों के साथ बेथ-होरोन,

[69] चारागाहों के साथ अय्जालोन, चारागाहों के साथ गथ-रिम्मोन.

[70] तब मनश्शेह के आधे कुल में से चारागाहों के साथ ऐनर और चारागाहों के साथ बिलेयम. li4

[71] मनश्शेह के अर्धकुल में से गेरशोन-वंशजों को चारागाहों के साथ बाशान क्षेत्र में गोलान और चारागाहों के साथ अश्तारोथ;

[72] इस्साकार के कुल में से चारागाहों के साथ के देश, चारागाहों के साथ दाबरथ,

[73] चारागाहों के साथ रामोथ, चारागाहों के साथ आनेम;

[74] आशेर के कुल से चारागाहों के साथ माशाल, चारागाहों के साथ अबदोन,

[75] चारागाहों के साथ हूकोक और चारागाहों के साथ रेहोब;

[76] नफताली के कुल में से चारागाहों के साथ गलील में केदेश, चारागाहों के साथ हम्मोन और चारागाहों के साथ किरयथियों. li4

[77] मेरारी-वंशज शेष लेवियों को: ज़ेबुलून के कुल में से चारागाहों के साथ रिम्मोन, चारागाहों के साथ ताबोर;

[78] और यरदन पार येरीख़ो में यरदन के पूर्वी तट पर रियूबेन के कुल में से चारागाहों के साथ बेज़र, जो जंगल में था, चारागाहों कि साथ यहत्स,

[79] चारागाहों के साथ केदेमोथ और चारागाहों के साथ मेफाअथ;

[80] गाद के कुल में से चारागाहों के साथ गिलआद में रामोथ, चारागाहों के साथ माहानाईम,

[81] चारागाहों के साथ हेशबोन और याज़र.

1 इतिहास — Chapters