Skip to content
Opens in a new window

[1] निम्नलिखित दावीद के वे पुत्र हैं, जिनका जन्म हेब्रोन में हुआ था: पहलौंठा अम्मोन, जिसका जन्म येज़्रील अहिनोअम से हुआ; दूसरा दानिएल, जिसका जन्म कर्मेल अबिगाइल से;

[2] तीसरा अबसालोम, जिसका जन्म माकाह से हुआ, जो गेशूर के राजा तालमाई की पुत्री थी; चौथा पुत्र था अदोनियाह, जिसकी माता थी हेग्गीथ;

[3] पांचवा पुत्र था शेपाथियाह जिसकी माता थी अबिताल; छठा इथ्रियाम, जिसका जन्म दावीद की पत्नी एग्लाह से हुआ. li4

[4] हेब्रोन में दावीद के, जहां उन्होंने साढ़े सात साल शासन किया था, छः पुत्र पैदा हुए. li4 येरूशलेम में उन्होंने तैंतीस साल शासन किया.

[5] येरूशलेम में अम्मिएल की पुत्री बाथशुआ से उनकी ये चार संतान उत्पन्न हुईं: शिमिया, शोबाब, नाथान और शलोमोन.

[6] इसके बाद इबहार, एलीशामा, एलिफेलेत,

[7] नोगाह, नेफ़ेग, याफिया,

[8] एलीशामा, एलियादा और एलिफेलेत-कुल नौ पुत्र. li4

[9] ये सभी दावीद के पुत्र थे उन पुत्रों के अलावा, जो उनकी उपपत्नियों से पैदा हुए थे. इनकी तामार नाम की एक बहन थी.

[10] शलोमोन का पुत्र रिहोबोयाम, उसका पुत्र अबियाह, उसका पुत्र आसा और उसका पुत्र यहोशाफ़ात था,

[11] उसका पुत्र येहोराम, उसका पुत्र अहज़्याह, उसका पुत्र योआश,

[12] उसका पुत्र अमाज़्याह, उसका पुत्र अज़रियाह, उसका पुत्र योथाम,

[13] उसका पुत्र आहाज़, उसका पुत्र हिज़किय्याह, उसका पुत्र मनश्शेह,

[14] उसका पुत्र अमोन, उसका पुत्र योशियाह,

[15] योशियाह के पुत्र: पहिलौंठा योहानन, दूसरा यहोइयाकिम, तीसरा सीदकियाहू, व चौथा शल्लूम,

[16] यहोइयाकिम के पुत्र थे यकोनियाह: (या यहोइयाकिन) उसका पुत्र सिदकियाह.

[17] बंदी यकोनियाह के पुत्र: शिअलतिएल और

[18] मालखीरम, पेदाइयाह, शेनात्सार, येकामियाह, होशामा और नेदाबियाह.

[19] पेदाइयाह के पुत्र: ज़ेरुब्बाबेल और शिमेई. ज़ेरुब्बाबेल के पुत्र: मेशुल्लाम और हननियाह. उनकी बहन का नाम शेलोमीथ था.

[20] इनके अलावा हशूबाह, ओहेल, बेरेखियाह, हसादिया और यूशबहेसेद, जो पांच पुत्र थे.

[21] हननियाह के पुत्र: पेलातियाह और येषाइयाह, उसका पुत्र रेफ़इयाह, उसका पुत्र आरनन, उसका पुत्र ओबदिया, उसका पुत्र शेकानियाह.

[22] शेकानियाह का पुत्र शेमायाह: शेमायाह के पुत्र थे: हत्तुष, इगाल, बारियाह, नेअरियाह और शाफात, कुल छः भाई.

[23] नेअरियाह के पुत्र: एलिओएनाइ, हिज़किय्याह और अज़रीकाम—ये तीन थे.

[24] एलिओएनाइ के पुत्र: होदावियाह, एलियाशिब, पेलाइयाह अक्कूब, योहानन, देलाइयाह और अनानी, जो सात भाई थे.

1 इतिहास — Chapters