Skip to content
Opens in a new window

[1] शेम, हाम और याफेत नोहा के पुत्र थे, जलप्रलय के बाद इनकी संतान उत्पन्न हुईं.

[2] याफेत के पुत्र: गोमर, मागोग, मेदिया, यावन, तूबल, मेशेक तथा तिरास थे.

[3] गोमर के पुत्र: अश्केनाज, रिफात तथा तोगरमाह थे.

[4] यावन के पुत्र: एलिशाह, तरशीश, कित्तिम तथा दोदानिम थे.

[5] (और उनके वंशज मल्लाह बनकर प्रत्येक की अपनी भाषा, कुल और राष्ट्र होकर विभिन्न देशों में बंट गये.)

[6] हाम के पुत्र: कूश, मिस्रियों, पूट तथा कनान हुए.

[7] कूश के पुत्र: सेबा, हाविलाह, सबताह, रआमाह और सबतेका. रआमाह के पुत्र: शीबा और देदान. li4

[8] कूश निमरोद का पिता था जो पृथ्वी पर पहले वीर व्यक्ति के रूप में मशहूर हुआ.

[9] वह याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी, शिकार खेलने वाला था, और ऐसा कहा जाने लगा, “निमरोद के समान याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला.”

[10] उसके राज्य की शुरुआत शीनार देश में, बाबेल, एरेख, अक्काद तथा कालनेह से हुई.

[11] वहां से वे अश्शूर में गये, वहां उन्होंने नीनवेह, रेहोबोथ-इर तथा कलाह नगर बनाए.

[12] तथा रेसेन नगर को बनाए, जो नीनवेह तथा कलाह के बीच का एक बड़ा नगर है.

[13] मिस्रियों के पुत्र लूदिम, अनामिम, लेहाबिम, नाफतुहि,

[14] पथरूस, कस्लूह और काफ़तोर (जिनसे फिलिस्तीनी राष्ट्र निकले)

[15] कनान का पहला पुत्र सीदोन फिर हेथ,

[16] यबूसी, अमोरी, गिर्गाशी,

[17] हिव्वी, आरकी, सीनी,

[18] अरवादी, ज़ेमारी, हामाथी. (बाद में कनानी परिवार भी बढ़ते गए.

[19] कनान के वंश की सीमा सीदोन से होकर गेरार से होती हुई अज्जाह तक थी तथा सोदोम, अमोराह, अदमाह तथा ज़ेबोईम से लाशा तक थी.) li4

[20] ये सभी कुलों, भाषाओं, देशों तथा उनके राष्ट्रों के अनुसार हाम के वंश में से थे. li4

[21] शेम याफेत के बड़े भाई थे; वे एबर के वंश के कुलपिता हुए.

[22] शेम के पुत्र: एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे.

[23] अराम के पुत्र उज: हूल, गेथर तथा माश थे.

[24] अरफाक्साद शेलाह का पिता था, शेलाह एबर का.

[25] एबर के दो पुत्र हुए: एक का नाम पेलेग अर्थात बांटना, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.

[26] योकतान के पुत्र: अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, जेराह,

[27] हादरोम, उजाल, दिखलाह,

[28] ओबाल, अबिमाएल, शीबा,

[29] ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.

[30] (ये जहां रहते थे, वहां की सीमा मेषा से लेकर पूर्व के पहाड़ के सेफार तक थी.) li4

[31] ये सभी अपने कुलों, भाषाओं, देशों तथा राष्ट्रों के अनुसार शेम वंश के थे. li4

[32] अपनी-अपनी संतान और जाति के अनुसार, ये नोहा के बेटों के वंशज हैं. जलप्रलय के बाद, जाति-जाति के लोग इनसे निकलकर पृथ्वी में फैल गए.

उत्पत्ति — Chapters