Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 0:46

[1] अब इस्राईल यूँ कहे, अगर ख़ुदावन्द हमारी तरफ़ न होता,

[2] अगर ख़ुदावन्द उस वक़्त हमारी तरफ़ न होता, जब लोग हमारे ख़िलाफ़ उठे,

[3] तो जब उनका क़हर हम पर भड़का था, वह हम को ज़िन्दा ही निगल जाते।

[4] उस वक़्त पानी हम को डुबो देता, और सैलाब हमारी जान पर से गुज़र जाता।

[5] उस वक़्त मौजज़न, पानी हमारी जान पर से गुज़र जाता।

[6] ख़ुदावन्द मुबारक हो, जिसने हमें उनके दाँतों का शिकार न होने दिया।

[7] हमारी जान चिड़िया की तरह चिड़ीमारों के जाल से बच निकली, जाल तो टूट गया और हम बच निकले।

[8] हमारी मदद ख़ुदावन्द के नाम से है, जिसने आसमान और ज़मीन को बनाया।

ज़बूर — Chapters