Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 6:28

[1] याक़ूब ने अपने बेटों को बुला कर कहा, “मेरे पास जमा हो जाओ ताकि मैं तुम्हें बताऊँ कि मुस्तक़बिल में तुम्हारे साथ क्या क्या होगा।

[2] ऐ याक़ूब के बेटो, इकट्ठे हो कर सुनो, अपने बाप इस्राईल की बातों पर ग़ौर करो।

[3] रूबिन, तुम मेरे पहलौठे हो, मेरे ज़ोर और मेरी ताक़त का पहला फल। तुम इज़्ज़त और क़ुव्वत के लिहाज़ से बरतर हो।

[4] लेकिन चूँकि तुम बेकाबू सैलाब की मानिन्द हो इस लिए तुम्हारी अव्वल हैसियत जाती रहे। क्यूँकि तुम ने मेरी हरम से हमबिसतर हो कर अपने बाप की बेहुरमती की है।

[5] शमाऊन और लावी दोनों भाइयों की तलवारें ज़ुल्म-ओ-तशद्दुद के हथियार रहे हैं।

[6] मेरी जान न उन की मजलिस में शामिल और न उन की जमाअत में दाख़िल हो, क्यूँकि उन्हों ने ग़ुस्से में आ कर दूसरों को क़त्ल किया है, उन्हों ने अपनी मर्ज़ी से बैलों की कोंचें काटी हैं।

[7] उन के ग़ुस्से पर लानत हो जो इतना ज़बरदस्त है और उन के तैश पर जो इतना सख़्त है। मैं उन्हें याक़ूब के मुल्क में तित्तर-बित्तर करूँगा, उन्हें इस्राईल में मुन्तशिर कर दूँगा।

[8] यहूदाह, तुम्हारे भाई तुम्हारी तारीफ़ करेंगे। तुम अपने दुश्मनों की गर्दन पकड़े रहोगे, और तुम्हारे बाप के बेटे तुम्हारे सामने झुक जाएंगे।

[9] यहूदाह शेरबबर का बच्चा है। मेरे बेटे, तुम अभी अभी शिकार मार कर वापस आए हो। यहूदाह शेरबबर बल्कि शेरनी की तरह दबक कर बैठ जाता है। कौन उसे छेड़ने की जुरअत करेगा?

[10] शाही असा यहूदाह से दूर नहीं होगा बल्कि शाही इख़तियार उस वक़्त तक उस की औलाद के पास रहेगा जब तक वह हाकिम न आए जिस के ताबे क़ौमें रहेंगी।

[11] वह अपना जवान गधा अंगूर की बेल से और अपनी गधी का बच्चा बेहतरीन अंगूर की बेल से बांधेगा। वह अपना लिबास मै में और अपना कपड़ा अंगूर के ख़ून में धोएगा।

[12] उस की आँखें मै से ज़्यादा गदली और उस के दाँत दूध से ज़्यादा सफ़ेद होंगे।

[13] ज़बूलून साहिल पर आबाद होगा जहाँ बहरी जहाज़ होंगे। उस की हद सैदा तक होगी।

[14] इश्कार ताक़तवर गधा है जो अपने ज़ीन के दो बोरों के दरमियान बैठा है।

[15] जब वह देखेगा कि उस की आरामगाह अच्छी और उस का मुल्क ख़ुशनुमा है तो वह बोझ उठाने के लिए तय्यार हो जाएगा और उजरत के बग़ैर काम करने के लिए मज्बूर किया जाएगा।

[16] दान अपनी क़ौम का इन्साफ़ करेगा अगरचे वह इस्राईल के क़बीलों में से एक ही है।

[17] दान सड़क के साँप और रास्ते के अफ़ई की मानिन्द होगा। वह घोड़े की एड़ियों को काटेगा तो उस का सवार पीछे गिर जाएगा।

[18] ऐ रब, मैं तेरी ही नजात के इन्तिज़ार में हूँ!

[19] जद पर डाकुओं का जथ्था हम्ला करेगा, लेकिन वह पलट कर उसी पर हम्ला कर देगा।

[20] आशर को ग़िज़ाइयत वाली ख़ुराक हासिल होगी। वह लज़ीज़ शाही खाना मुहय्या करेगा।

[21] नफ़्ताली आज़ाद छोड़ी हुई हिरनी है। वह ख़ूबसूरत बातें करता है।

[22] यूसुफ़ फलदार बेल है। वह चश्मे पर लगी हुई फलदार बेल है जिस की शाख़ें दीवार पर चढ़ गई हैं।

[23] तीरअन्दाज़ों ने उस पर तीर चला कर उसे तंग किया और उस के पीछे पड़ गए,

[24] लेकिन उस की कमान मज़बूत रही, और उस के बाज़ू याक़ूब के ज़ोर-आवर ख़ुदा के सबब से ताक़तवर रहे, उस चरवाहे के सबब से जो इस्राईल का ज़बरदस्त सूरमा है।

[25] क्यूँकि तेरे बाप का ख़ुदा तेरी मदद करता है, अल्लाह क़ादिर-ए-मुतलक़ तुझे आसमान की बरकत, ज़मीन की गहराइयों की बरकत और औलाद की बरकत देता है।

[26] तेरे बाप की बरकत क़दीम पहाड़ों और अबदी पहाड़ियों की मर्ग़ूब चीज़ों से ज़्यादा अज़ीम है। यह तमाम बरकत यूसुफ़ के सर पर हो, उस शख़्स के चाँद पर जो अपने भाइयों पर शहज़ादा है।

[27] बिनयमीन फाड़ने वाला भेड़िया है। सुब्ह वह अपना शिकार खा जाता और रात को अपना लूटा हुआ माल तक़्सीम कर देता है।”

[28] यह इस्राईल के कुल बारह क़बीले हैं। और यह वह कुछ है जो उन के बाप ने उन से बरकत देते वक़्त कहा। उस ने हर एक को उस की अपनी बरकत दी।

[29] फिर याक़ूब ने अपने बेटों को हुक्म दिया, “अब मैं कूच करके अपने बापदादा से जा मिलूँगा। मुझे मेरे बापदादा के साथ उस ग़ार में दफ़नाना जो हित्ती आदमी इफ़्रोन के खेत में है।

[30] यानी उस ग़ार में जो मुल्क-ए-कनआन में मम्रे के मशरिक़ में मक्फ़ीला के खेत में है। इब्राहीम ने उसे खेत समेत अपने लोगों को दफ़नाने के लिए इफ़्रोन हित्ती से ख़रीद लिया था।

[31] वहाँ इब्राहीम और उस की बीवी सारा दफ़नाए गए, वहाँ इस्हाक़ और उस की बीवी रिब्क़ा दफ़नाए गए और वहाँ मैं ने लियाह को दफ़न किया।

[32] वह खेत और उस का ग़ार हित्तियों से ख़रीदा गया था।”

[33] इन हिदायात के बाद याक़ूब ने अपने पाँओ बिस्तर पर समेट लिए और दम छोड़ कर अपने बापदादा से जा मिला।

पैदाइश — Chapters