Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 6:21

[1] यह एसौ की औलाद का नसबनामा है (एसौ को अदोम भी कहा जाता है) :

[2] एसौ ने तीन कनआनी औरतों से शादी की : हित्ती आदमी ऐलोन की बेटी अदा से, अना की बेटी उहलीबामा से जो हिव्वी आदमी सिबओन की नवासी थी

[3] और इस्माईल की बेटी बासमत से जो नबायोत की बहन थी।

[4] अदा का एक बेटा इलीफ़ज़ और बासमत का एक बेटा रऊएल पैदा हुआ।

[5] उहलीबामा के तीन बेटे पैदा हुए, यऊस, यालाम और क़ोरह। एसौ के यह तमाम बेटे मुल्क-ए-कनआन में पैदा हुए।

[6] बाद में एसौ दूसरे मुल्क में चला गया। उस ने अपनी बीवियों, बेटे-बेटियों और घर के रहने वालों को अपने तमाम मवेशियों और मुल्क-ए-कनआन में हासिल किए हुए माल समेत अपने साथ लिया।

[7] वह इस वजह से चला गया कि दोनों भाइयों के पास इतने रेवड़ थे कि चराने की जगह कम पड़ गई।

[8] चुनाँचे एसौ पहाड़ी इलाक़े सईर में आबाद हुआ। एसौ का दूसरा नाम अदोम है।

[9] यह एसौ यानी सईर के पहाड़ी इलाक़े में आबाद अदोमियों का नसबनामा है :

[10] एसौ की बीवी अदा का एक बेटा इलीफ़ज़ था जबकि उस की बीवी बासमत का एक बेटा रऊएल था।

[11] इलीफ़ज़ के बेटे तेमान, ओमर, सफ़ो, जाताम, क़नज़

[12] और अमालीक़ थे। अमालीक़ इलीफ़ज़ की हरम तिमना का बेटा था। यह सब एसौ की बीवी अदा की औलाद में शामिल थे।

[13] रऊएल के बेटे नहत, ज़ारह, सम्मा और मिज़्ज़ा थे। यह सब एसौ की बीवी बासमत की औलाद में शामिल थे।

[14] एसौ की बीवी उहलीबामा जो अना की बेटी और सिबओन की नवासी थी के तीन बेटे यऊस, यालाम और क़ोरह थे।

[15] एसौ से मुख़्तलिफ़ क़बीलों के सरदार निकले। उस के पहलौठे इलीफ़ज़ से यह क़बाइली सरदार निकले : तेमान, ओमर, सफ़ो, क़नज़,

[16] क़ोरह, जाताम और अमालीक़। यह सब एसौ की बीवी अदा की औलाद थे।

[17] एसौ के बेटे रऊएल से यह क़बाइली सरदार निकले : नहत, ज़ारह, सम्मा और मिज़्ज़ा। यह सब एसौ की बीवी बासमत की औलाद थे।

[18] एसौ की बीवी उहलीबामा यानी अना की बेटी से यह क़बाइली सरदार निकले : यऊस, यालाम और क़ोरह।

[19] यह तमाम सरदार एसौ की औलाद हैं।

[20] मुल्क-ए-अदोम के कुछ बाशिन्दे होरी आदमी सईर की औलाद थे। उन के नाम लोतान, सोबल, सिबओन, अना,

[21] दीसोन, एसर और दीसान थे। सईर के यह बेटे मुल्क-ए-अदोम में होरी क़बीलों के सरदार थे।

[22] लोतान होरी और हेमाम का बाप था। (तिमना लोतान की बहन थी।)

[23] सोबल के बेटे अल्वान, मानहत, ऐबाल, सफ़ो और ओनाम थे।

[24] सिबओन के बेटे अय्याह और अना थे। इसी अना को गर्म चश्मे मिले जब वह बयाबान में अपने बाप के गधे चरा रहा था।

[25] अना का एक बेटा दीसोन और एक बेटी उहलीबामा थी।

[26] दीसोन के चार बेटे हम्दान, इश्बान, यित्रान और किरान थे।

[27] एसर के तीन बेटे बिल्हान, ज़ावान और अक़ान थे।

[28] दीसान के दो बेटे ऊज़ और अरान थे।

[29] यही यानी लोतान, सोबल, सिबओन, अना, दीसोन, एसर और दीसान सईर के मुल्क में होरी क़बाइल के सरदार थे।

[31] इस से पहले कि इस्राईलियों का कोई बादशाह था ज़ैल के बादशाह यके बाद दीगरे मुल्क-ए-अदोम में हुकूमत करते थे :

[32] बाला बिन बओर जो दिन्हाबा शहर का था मुल्क-ए-अदोम का पहला बादशाह था।

[33] उस की मौत पर यूबाब बिन ज़ारह जो बुस्रा शहर का था।

[34] उस की मौत पर हुशाम जो तेमानियों के मुल्क का था।

[35] उस की मौत पर हदद बिन बिदद जिस ने मुल्क-ए-मोआब में मिदियानियों को शिकस्त दी। वह अवीत का था।

[36] उस की मौत पर सम्ला जो मस्रिक़ा का था।

[37] उस की मौत पर साऊल जो दरया-ए-फ़ुरात पर रहोबोत शहर का था।

[38] उस की मौत पर बाल-हनान बिन अक्बोर।

[39] उस की मौत पर हदद जो फ़ाऊ शहर का था (बीवी का नाम महेतब-एल बिन्त मत्रिद बिन्त मेज़ाहाब था)।

[40] एसौ से अदोमी क़बीलों के यह सरदार निकले : तिमना, अल्वह, यतेत, उहलीबामा, ऐला, फ़ीनोन, क़नज़, तेमान, मिब्सार, मजदीएल और इराम। अदोम के सरदारों की यह फ़हरिस्त उन की मौरूसी ज़मीन की आबादियों और क़बीलों के मुताबिक़ ही बयान की गई है। एसौ उन का बाप है।

पैदाइश — Chapters