Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 4:06

[1] बिनयमीन के पाँच बेटे बड़े से ले कर छोटे तक बाला, अश्बेल, अख़्रख़,

[2] नूहा और रफ़ा थे।

[3] बाला के बेटे अद्दार, जीरा, अबीहूद,

[4] अबीसूअ, नामान, अख़ूह,

[5] जीरा, सफ़ूफ़ान और हूराम थे।

[6] अहूद के तीन बेटे नामान, अख़ियाह और जीरा थे। यह उन ख़ानदानों के सरपरस्त थे जो पहले जिबा में रहते थे लेकिन जिन्हें बाद में जिलावतन करके मानहत में बसाया गया। उज़्ज़ा और अख़ीहूद का बाप जीरा उन्हें वहाँ ले कर गया था।

[8] सहरैम अपनी दो बीवियों हुशीम और बारा को तलाक़ दे कर मोआब चला गया। वहाँ उस की बीवी हूदस के सात बेटे यूबाब, ज़िबिया, मेसा, मल्काम,

[10] यऊज़, सकियाह और मिर्मा पैदा हुए। सब बाद में अपने ख़ानदानों के सरपरस्त बन गए।

[11] पहली बीवी हुशीम के दो बेटे अबीतूब और इल्फ़ाल पैदा हुए।

[12] इल्फ़ाल के आठ बेटे इबर, मिशआम, समद, बरीआ, समा, अख़ियो, शाशक़ और यरीमोत थे। समद ओनू, लूद और गिर्द-ओ-नवाह की आबादियों का बानी था। बरीआ और समा अय्यालोन के बाशिन्दों के सरबराह थे। उन ही ने जात के बाशिन्दों को निकाल दिया।

[15] बरीआ के बेटे ज़बदियाह, अराद, इदर, मीकाएल, इस्फ़ाह और यूख़ा थे।

[17] इल्फ़ाल के मज़ीद बेटे ज़बदियाह, मसुल्लाम, हिज़्क़ी, हिबर,

[18] यिस्मरी, यिज़्लियाह और यूबाब थे।

[19] सिमई के बेटे यक़ीम, ज़िक्री, ज़बदी, इलीऐनी, ज़िल्लती, इलीएल, अदायाह, बिरायाह और सिम्रात थे।

[22] शाशक़ के बेटे इस्फ़ान, इबर, इलीएल, अब्दोन, ज़िक्री, हनान, हननियाह, ऐलाम, अनतोतियाह, यफ़्दियाह और फ़नूएल थे।

[26] यरोहाम के बेटे सम्सरी, शहारियाह, अतलियाह, यारसियाह, इल्यास और ज़िक्री थे।

[28] यह तमाम ख़ानदानी सरपरस्त नसबनामे में दर्ज थे और यरूशलम में रहते थे।

[29] जिबऊन का बाप यईएल जिबऊन में रहता था। उस की बीवी का नाम माका था।

[30] बड़े से ले कर छोटे तक उन के बेटे अब्दोन, सूर, क़ीस, बाल, नदब,

[31] जदूर, अख़ियो, ज़कर

[32] और मिक़्लोत थे। मिक़्लोत का बेटा सिमाह था। वह भी अपने रिश्तेदारों के साथ यरूशलम में रहते थे।

[33] नैर क़ीस का बाप था और क़ीस साऊल का। साऊल के चार बेटे यूनतन, मल्कीशूअ, अबीनदाब और इश्बाल थे।

[34] यूनतन मरीब्बाल का बाप था और मरीब्बाल मीकाह का।

[35] मीकाह के चार बेटे फ़ीतून, मलिक, तारीअ और आख़ज़ थे।

[36] आख़ज़ का बेटा यहूअद्दा था जिस के तीन बेटे अलमत, अज़्मावत और ज़िम्री थे। ज़िम्री के हाँ मौज़ा पैदा हुआ,

[37] मौज़ा के बिनआ, बिनआ के राफ़ा, राफ़ा के इलिआसा और इलिआसा के असील।

[38] असील के छः बेटे अज़्रीक़ाम, बोकिरू, इस्माईल, सअरियाह, अबदियाह और हनान थे।

[39] असील के भाई ईशक़ के तीन बेटे बड़े से ले कर छोटे तक औलाम, यऊस और इलीफ़लत थे।

[40] औलाम के बेटे तजरिबाकार फ़ौजी थे जो महारत से तीर चला सकते थे। उन के बहुत से बेटे और पोते थे, कुल 150 अफ़राद। तमाम मज़कूरा आदमी उन के ख़ानदानों समेत बिनयमीन की औलाद थे।

१-तवारीख़ — Chapters