Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 3:28

[1] हब्रून में दाऊद बादशाह के दर्ज-ए-ज़ैल बेटे पैदा हुए : पहलौठा अम्नोन था जिस की माँ अख़ीनूअम यज़्रएली थी। दूसरा दान्याल था जिस की माँ अबीजेल कर्मिली थी।

[2] तीसरा अबीसलूम था। उस की माँ माका थी जो जसूर के बादशाह तल्मी की बेटी थी। चौथा अदूनियाह था जिस की माँ हज्जीत थी।

[3] पाँचवाँ सफ़तियाह था जिस की माँ अबीताल थी। छटा इत्रिआम था जिस की माँ इज्ला थी।

[4] दाऊद के यह छः बेटे उन साढ़े सात सालों के दौरान पैदा हुए जब हब्रून उस का दार-उल-हुकूमत था। इस के बाद वह यरूशलम में मुन्तक़िल हुआ और वहाँ मज़ीद 33 साल हुकूमत करता रहा।

[5] उस दौरान उस की बीवी बत-सबा बिन्त अम्मीएल के चार बेटे सिमआ, सोबाब, नातन और सुलैमान पैदा हुए।

[6] मज़ीद बेटे भी पैदा हुए, इब्हार, इलीसूअ, इलीफ़लत,

[7] नौजा, नफ़ज, यफ़ीअ,

[8] इलीसमा, इल्यदा और इलीफ़लत। कुल नौ बेटे थे।

[9] तमर उन की बहन थी। इन के इलावा दाऊद की दाश्ताओं के बेटे भी थे।

[10] सुलैमान के हाँ रहुबिआम पैदा हुआ, रहुबिआम के अबियाह, अबियाह के आसा, आसा के यहूसफ़त,

[11] यहूसफ़त के यहूराम, यहूराम के अख़ज़ियाह, अख़ज़ियाह के यूआस,

[12] यूआस के अमसियाह, अमसियाह के अज़रियाह यानी उज़्ज़ियाह, उज़्ज़ियाह के यूताम,

[13] यूताम के आख़ज़, आख़ज़ के हिज़क़ियाह, हिज़क़ियाह के मनस्सी,

[14] मनस्सी के अमून और अमून के यूसियाह।

[15] यूसियाह के चार बेटे बड़े से ले कर छोटे तक यूहनान, यहूयक़ीम, सिदक़ियाह और सल्लूम थे।

[16] यहूयक़ीम यहूयाकीन का और यहूयाकीन सिदक़ियाह का बाप था।

[17] यहूयाकीन को बाबल में जिलावतन कर दिया गया। उस के सात बेटे सियाल्तीएल,

[18] मलकिराम, फ़िदायाह, शेनाज़्ज़र, यक़मियाह, हूसमा और नदबियाह थे।

[19] फ़िदायाह के दो बेटे ज़रुब्बाबल और सिमई थे। ज़रुब्बाबल के दो बेटे मसुल्लाम और हननियाह थे। एक बेटी बनाम सलूमीत भी पैदा हुई।

[20] बाक़ी पाँच बेटों के नाम हसूबा, ओहल, बरकियाह, हसदियाह और यूसब-हसद थे।

[21] हननियाह के दो बेटे फ़लतियाह और यसायाह थे। यसायाह रिफ़ायाह का बाप था, रिफ़ायाह अर्नान का, अर्नान अबदियाह का और अबदियाह सकनियाह का।

[22] सकनियाह के बेटे का नाम समायाह था। समायाह के छः बेटे हत्तूश, इजाल, बरीह, नअरियाह और साफ़त थे।

[23] नअरियाह के तीन बेटे इलियूऐनी, हिज़क़ियाह और अज़्रीक़ाम पैदा हुए।

[24] इलियूऐनी के सात बेटे हूदावियाह, इलियासिब, फ़िलायाह, अक़्क़ूब, यूहनान, दिलायाह और अनानी थे।

१-तवारीख़ — Chapters