Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 3:00

[1] अन्त में हे भाइयो-बहनो, हम तुम से बिनती करते हैं, और तुम्हें प्रभु यीशु में समझाते हैं, कि जैसे तुम ने हम से खरा जीवन जीना, और परमेश्‍वर को सन्तुष्ट करना सीखा है, और जैसा तुम्हारा जीवन है, वेसे ही और भी बढ़ते जाओ।

[2] क्योंकि तुम जानते हो, कि हम ने प्रभु यीशु की ओर से तुम्हें कौन कौन सी आज्ञा पहुँचाई।

[3] क्योंकि परमेश्‍वर की इच्छा यह है, कि तुम पवित्र बनो अर्थात् व्यभिचार से बचे रहो।

[4] कि तुम में से हर एक पवित्रता और आदर के साथ अपने जीवन साथी को प्राप्त करना जाने।

[5] और यह काम अभिलाषा से (भावनाओं में बह कर) नहीं, और न उन लोगों की तरह, जो परमेश्‍वर को नहीं जानते,

[6] कि इस बात में कोई अपने भाई को न ठगे, और न उसका अपराध करे, क्योंकि प्रभु इन सब बातों का बदला लेने वाले हैं, जैसा कि हम ने पहिले तुम से कहा था, और चेतावनी भी दी थी।

[7] क्योंकि परमेश्‍वर ने हमें अशुद्ध होने के लिये नहीं, परन्तु पवित्र होने के लिये बुलाया है।

[8] इस कारण जो इसे तुच्छ जानता है, वह मनुष्य को नहीं, परन्तु परमेश्‍वर को तुच्छ जानता है, जो अपना पवित्र आत्मा तुम्हें देते हैं।

[9] किन्तु भाईचारे के प्यार के बारे में यह ज़रूरी नहीं, कि मैं तुम का कुछ लिखूँ, क्योंकि आपस में प्रेम रखना तुम ने आप ही परमेश्‍वर से सीखा है।

[10] तुम सारे मकिदुनिया के सब भाई बहनों के साथ ऐसा करते भी हो। हे भाई बहनो, हम तुम्हें समझाते हैं, कि और भी बढ़ते जाओ,

[11] जैसी हम ने तुम्हें आज्ञा दी, वैसे ही चुपचाप रहने और अपना-अपना काम-काज करने, और अपने-अपने हाथों से कमाने की कोशिश करो,

[12] ताकि बाहर वालों से तुम्हें आदर (इज़्ज़त) मिले, और तुम्हें किसी वस्तु की कमी न हो।

[13] हे भाइयो बहनो, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं (या मर चुके हैं), अनजान रहो और उन लोगों के समान विलाप करो जिन्हें आशा नहीं।

[14] क्योंकि यदि हम विश्‍वास करते हैं, कि यीशु मरे और जी भी उठे, तो वैसे ही परमेश्‍वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उन्हीं के साथ ले आएँगे।

[15] हम प्रभु के वचन के अनुसार तुम से यह कहते हैं, कि हम जो जीवित है और प्रभु के आने तक बचे रहेंगे तो सोए हुओं (मर चुके लोगों) से कभी आगे न बढ़ेंगे।

[16] प्रभु आप ही स्वर्ग से उतरेंगे। उस समय ललकार और प्रधान दूत का शब्द सुनाई देगा और परमेश्‍वर की तुरही फूँकी जाएगी और जो मसीह में मरे हैं, वे पहिले जी उठेंगे।

[17] तब हम जो जीवित और बचे रहेंगे, उनके साथ बादलों पर उठा लिए जाएँगे, ताकि हवा में प्रभु से मिलें और इस तरह से हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे।

[18] तब हम जो जीवित और बचे रहेंगे, उनके साथ बादलों पर उठा लिए जाएँगे, कि हवा में प्रभु से मिलें और तरह से हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे। इन बातों से एक दूसरे को शान्ति दिया करो।

1 थिस्सलुनीकियों — Chapters