Skip to content
Opens in a new window

[1] जिस दिन मोशेह ने साक्षी तंबू से संबंधित सारा काम पूरा किया, उन्होंने इसका अभिषेक किया, इसे उसकी सारी वस्तुओं सहित पवित्र किया-वेदी एवं उस पर के सारे बर्तन. मोशेह ने इनका अभिषेक किया तथा इसके बाद इनको पवित्र किया.

[2] फिर इस्राएल के प्रधानों ने, जो उनके पितरों के प्रधान थे, भेंटें चढ़ाईं. ये सभी कुलों के प्रधान थे, वे ही जो गिने गए व्यक्तियों के नेता ठहराए गए थे.

[3] जब उन्होंने याहवेह के सामने अपनी भेंटें प्रस्तुत की, तब वे ये चारों ओर से बंद छः गाड़ियां, बारह बछड़े, दो नेताओं के बीच एक गाड़ी तथा प्रधान के लिए एक बछड़ा. ये सभी उन्होंने साक्षी तंबू के सामने भेंट कर दी.

[4] फिर याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी,

[5] “उन लोगों से ये भेंटें स्वीकार कर लो कि इनका प्रयोग तंबू के कार्यों के लिए किया जा सके. ये तुम लेवियों को दे दोगे, हर एक व्यक्ति को उसके लिए ठहराए गए कार्य के अनुसार.”

[6] फिर मोशेह ने वे गाड़ियां तथा वे बछड़े लेवियों को सौंप दिए.

[7] दो गाड़ियां एवं चार बछड़े गेरशोन के घराने को, जो उनकी सेवाओं के अनुसार थे,

[8] चार गाड़ियां तथा आठ बछड़े मेरारी के घराने को, उनके कार्य के अनुसार सौंप दिए. वे ये सेवा पुरोहित अहरोन के पुत्र इथामार की देखभाल में करते थे.

[9] मोशेह ने कोहाथ के घराने को कुछ भी नहीं दिया, क्योंकि उनकी जवाब-दारी थी, पवित्र वस्तुओं से संबंधित कार्य, जिनका भार वे अपने कंधों पर उठाया करते थे.

[10] प्रधानों ने वेदी का अभिषेक किया और वेदी के लिए चढ़ाई भेंट अर्पित की तथा प्रधानों ने अपनी-अपनी भेंटें वेदी के सामने चढ़ा दी.

[11] फिर याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, “वेदी के समर्पण के लिए प्रतिदिन एक ही प्रधान अपनी भेंट चढ़ाए.” li4

[12] जिस व्यक्ति ने पहले दिन भेंट चढ़ाई, वह यहूदाह कुल से अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन था.

[13] भेंट में उसने अन्नबलि: के लिए चांदी की एक परात एवं एक चांदी की कटोरी भेंट की, जिनमें तेल मिला हुआ मैदा भरा गया था. पात्र पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल तथा कटोरी सत्तर शेकेल की थी;

[14] सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

[15] एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना होम बलि के लिए;

[16] पापबलि के लिए एक बकरा;

[17] मेल बलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे तथा पांच एक वर्ष के नर मेमने. li4 यही अम्मीनादाब के पुत्र नाहशोन द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी. li4

[18] दूसरे दिन इस्साकार कुल के प्रधान ज़ुअर के पुत्र नेथानेल ने भेंट चढ़ाई.

[19] उसकी भेंट यह थी: एक सौ तीस शेकेल की एक चांदी की परात, सत्तर शेकेल की एक चांदी की कटोरी-ये दोनों ही पवित्र स्थान की तौल के शेकेल के अनुसार थे. इन दोनों ही में अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ मैदा भरा था;

[20] सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

[21] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;

[22] पापबलि के लिए एक बकरा;

[23] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने. li4 यह थी ज़ुअर के पुत्र नेथानेल द्वारा चढ़ाई गई भेंटें. li4

[24] तीसरे दिन ज़ेबुलून के कुल से हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंटें चढ़ाईं.

[25] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल की चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल की चांदी की कटोरी में अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ मैदा;

[26] सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

[27] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[28] पापबलि के लिए एक बकरा;

[29] मेल बलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, पांच एक वर्ष के नर मेमने भेंट किए. li4 यह सब हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंट किए. li4

[30] चौथे दिन शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर ने जो रियूबेन गोत्र का प्रधान था अपनी भेंटे चढ़ाई.

[31] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल की चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल का चांदी का कटोरा और इन दोनों ही में ज़ैतून के तेल मिला हुआ महीन आटा

[32] सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

[33] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[34] पापबलि के लिए एक बकरा;

[35] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर द्वारा यह भेंट चढ़ाई गई. li4

[36] पांचवें दिन ज़ुरीषद्दोई के पुत्र शेलुमिएल ने जो शिमओन कुल का प्रधान था उसने भेंट चढ़ाई.

[37] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल की चांदी की कटोरी में अन्नबलि के रूप में तेल मिला हुआ मैदा,

[38] सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

[39] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[40] पापबलि के लिए एक बकरा;

[41] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह ज़ुरीषद्दोई के पुत्र शेलुमिएल द्वारा चढ़ाई गई थी. li4

[42] छठवें दिन देउएल के पुत्र एलियासाफ़ ने, जो गाद के कुल का प्रधान था, भेंट चढ़ाई.

[43] उसने पवित्र स्थान: की नाप के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा तथा सत्तर शेकेल चांदी की कटोरी में तेल मिला हुआ मैदा

[44] दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

[45] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[46] पापबलि के लिए एक बकरा;

[47] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह भेंट देउएल के पुत्र एलियासाफ़ द्वारा चढ़ाई गई थी. li4

[48] सातवें दिन अम्मिहुद के पुत्र एलीशामा ने जो एफ्राईम कुल का प्रधान था, भेंट चढ़ाई.

[49] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा तथा सत्तर शेकेल चांदी की कटोरी में तेल मिला हुआ मैदा

[50] दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

[51] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[52] पापबलि के लिए एक बकरा;

[53] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह अम्मिहुद के पुत्र एलीशामा द्वारा चढ़ाई गई थी. li4

[54] आठवें दिन पेदाहज़ुर के पुत्र गमालिएल ने जो मनश्शेह के कुल का प्रधान था, भेंट चढ़ाई.

[55] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा तथा दोनों ही जैतून के तेल मिले महीन आटे से भरे हुए;

[56] दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

[57] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[58] पापबलि के लिए एक बकरा;

[59] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह पेदाहज़ुर के पुत्र गमालिएल द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी. li4

[60] नौवें दिन गिदयोनी का पुत्र अबिदान जो बिन्यामिन के कुल का प्रधान था अपनी भेंट लाया.

[61] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा तथा सत्तर शेकेल चांदी की कटोरी में तेल मिला हुआ मैदा तथा

[62] दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

[63] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[64] पापबलि के लिए एक बकरा;

[65] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह गिदयोनी के पुत्र अबिदान द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी. li4

[66] दसवें दिन अम्मीषद्दाई के पुत्र अहिएज़र ने, जो दान के कुल का प्रधान था, भेंट चढ़ाई.

[67] उसने पवित्र स्था: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा और दोनों ही में बेहतरीन आटे में जैतून का तेल मिला हुआ;

[68] दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

[69] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[70] पापबलि के लिए एक बकरा;

[71] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह अम्मीषद्दाई के पुत्र अहिएज़र द्वारा चढ़ाई गई थी. li4

[72] ग्यारहवें दिन ओखरन का पुत्र पागिएल ने जो आशेर के कुल का प्रधान था.

[73] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा और दोनों ही में बेहतरीन आटे में ज़ैतून का तेल मिला हुआ;

[74] दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

[75] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[76] पापबलि के लिए एक बकरा;

[77] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह ओखरन के पुत्र पागिएल द्वारा चढ़ाई गई थी. li4

[78] बारहवें दिन नफताली कुल से एनन का पुत्र अहीरा प्रधान था.

[79] उसने पवित्र स्थान: की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा तथा सत्तर शेकेल चांदी की कटोरी में तेल मिला हुआ मैदा;

[80] दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

[81] होम बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

[82] पापबलि के लिए एक बकरा;

[83] मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. li4 यह एनन के पुत्र अहीरा द्वारा चढ़ाई गई थी.

[84] इस्राएल के प्रधानों द्वारा वेदी का अभिषेक किए जाने के समय चढ़ाई गई संस्कार भेंट यह थी: बारह चांदी की परात, बारह चांदी की कटोरियां, बारह सोने के धूपदान.

[85] हर एक चांदी की परात पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल, हर एक चांदी की कटोरी सत्तर शेकेल. तब पवित्र स्थान की तौल के अनुसार सारे बर्तन कुल 2,400 शेकेल हुए.

[86] सुगंधित धूप के साथ बारह सोने के हर एक धूपदान, पवित्र स्थान की नाप के अनुसार दस शेकेल तब कुल एक सौ बीस शेकेल;

[87] होम बलि के लिए बारह बछड़े, बारह मेढ़े, अन्नबलि के लिए बारह एक वर्ष के नर मेमने तथा पापबलि के लिए बारह बकरे;

[88] मेल बलि के लिए कुल चौबीस बछड़े, कुल साठ मेढ़े, कुल साठ बकरे तथा एक वर्ष के साठ नर मेमने. li4 यह अभिषेक के बाद वेदी के लिए चढ़ाई गई भेंट थी.

[89] जब मोशेह मिलनवाले तंबू में याहवेह से बातचीत करने गए, उन्होंने वाचा के संदूक के ऊपर कृपासन से, दोनों करूबों के बीच से एक आवाज सुनी, जो उन्हें संबोधित कर रही थी. याहवेह ने उनसे यह बातें की.

गणना — Chapters