[1] इसके बाद याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी,
[2] “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दे दो: ‘मुझे भेंट चढ़ाने के लिए तुम सावधान रहोगे, ठीक समय पर आग द्वारा चढ़ाया मेरा भोजन, एक सुखद-सुगंध.’
[3] तुम उन्हें यह साफ़-साफ़ कहोगे: यह वह भेंट है, जो तुम याहवेह को आग के माध्यम से भेंट करोगे: एक वर्ष के दो मेमने, जो दोषहीन होने अवश्य हैं, जिन्हें तुम प्रतिदिन नियमित होम बलि में भेंट करोगे.
[4] तुम एक मेमना भोर को तथा दूसरा शाम के समय में;
[5] इसके अलावा अन्नबलि के लिए एक किलो मैदा, जिसे पेरकर निकाले गए दो लीटर तेल में मिलाया गया हो.
[6] यह सीनायी पर्वत पर एक सुखद-सुगंध के लिए ठहराया गया था, कि यह याहवेह के लिए एक भेंट हो जाए.
[7] इसके बाद पेय बलि के लिए हर एक मेमने के लिए दो लीटर दाखमधु होगी. तुम पवित्र स्थान में याहवेह के लिए बलि उंडेल दोगे.
[8] वह अन्य मेमना तुम शाम के समय में भेंट करोगे. इसकी विधि ठीक वैसी ही होगी, जैसी सुबह की अन्नबलि की थी. तथा उसी प्रकार जैसी पेय बलि की थी. तुम इसे आग में भेंट करोगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी.
[9] “ ‘इसके बाद शब्बाथ पर याहवेह के लिए होम बलि में एक वर्ष के, दोष रहित दो मेमने भेंट किए जाएं तथा अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ दो किलो मैदा तथा इसकी पेय बलि:
[10] यह नियमित रूप से भेंट की जाती होम बलि एवं इसकी पेय बलि के अलावा हर शब्बाथ के लिए ठहराई गई होम बलि होगी.
[11] “ ‘फिर तुम्हारे हर एक महीने की शुरुआत में तुम याहवेह के लिए यह होम बलि भेंट करोगे, दो बछड़े एवं बैल, दोषहीन एक-एक वर्ष के सात मेमने.
[12] तथा हर एक बछड़े के साथ अन्नबलि के लिए अढ़ाई किलो तेल मिला हुआ मैदा तथा हर एक बैल के साथ अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ दो किलो मैदा;
[13] हर एक मेमने के लिए तेल में मिला हुआ एक किलो मैदा अन्नबलि के लिए, होम बलि के लिए ये आग के द्वारा याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट किए जाएं.
[14] इनके लिए भेंट की जाने के लिए पेय बलि होगी, एक बछड़े के साथ साढ़े तीन लीटर दाखमधु, मेढ़े के साथ अढ़ाई लीटर दाखमधु तथा एक मेमने के लिए दो लीटर दाखमधु. यह पूरे वर्ष के हर एक माह में भेंट की जाने के लिए निर्धारित बलियां हैं.
[15] याहवेह के लिए पापबलि होगी एक बकरा, जिसे नियमित होम बलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.
[16] “ ‘इसके बाद पहले महीने की चौदहवीं तारीख पर याहवेह का फ़सह होगा.
[17] इस माह के चौदहवें दिन उत्सव होगा. सात दिन खमीर रहित रोटी को ही खाया जाएगा.
[18] पहले दिन पवित्र सभा होगी; तुम कोई मेहनत न करोगे.
[19] उस दिन तुम याहवेह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमार्पण चढ़ाना. उसमें ये भी शामिल हो: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा निर्दोष एक वर्ष के सात मेमने.
[20] उनका अन्नबलि हर एक बैल के साथ जैतून के तेल के साथ मिले हुए मैदे के हो. बछड़े के साथ तीन किलो मैदा, और मेढ़े के साथ एफाह का दो किलो मैदा हो;
[21] और सातों मेमने के साथ प्रति एक मेमने के लिए एफाह का दसवां भाग चढ़ाना.
[22] इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि स्वरूप एक बकरा.
[23] तुम ये सभी बलियां नियमित प्रस्तुत की जा रही भोर की होम बलियों के अलावा भेंट करोगे.
[24] तुम सातों दिन, प्रतिदिन इसी रीति से बलियां भेंट किया करोगे; आग के द्वारा चढ़ाया वह भोजन, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगा. यह नियमित होम बलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.
[25] तथा सातवें दिन सातवें दिन पवित्र सभा होगी, इस दिन तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.
[26] “ ‘पहले फल के दिन भी, जब तुम अपने सप्ताहों के उत्सव में याहवेह को नई अन्नबलि भेंट करोगे, तुम पवित्र सभा करोगे. तुम कोई मेहनत न करोगे.
[27] तुम याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए यह होम बलि भेंट करोगे: दो बछड़े, एक मेढ़ा एक वर्ष के सात मेमने;
[28] उनकी अन्नबलि होगी, हर एक बछड़े के लिए तेल मिला हुआ अढ़ाई किलो मैदा तथा हर एक मेढ़े के लिए दो किलो
[29] तथा हर एक मेमने के लिए एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.
[30] इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए एक बकरा.
[31] नियमित होम बलि एवं इससे संबंधित अन्नबलि के अलावा तुम उन्हें उनकी पेय बलि के साथ भेंट करोगे. ज़रूरी है कि ये निर्दोष हों.