Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 6:05

[1] आदम, सेत, उनूस,

[2] किनान, महलीएल, यारिद,

[3] हनूक, मतूसिलह, लमक,

[4] नूह, सिम, हाम, और याफ़त।

[5] बनी याफ़त: जुमर और माजूज और मादी और यावान और तूबल और मसक और तीरास हैं।

[6] और बनी जुमर अश्कनाज और रीफ़त और तुजरमा है।

[7] और बनी यावान, इलिसा और तरसीस, कित्ती और दूदानी हैं।

[8] बनी हाम: कूश और मिस्र, फ़ूत और कनान हैं।

[9] बनी कूश: सबा और हवीला और सबता और रा'माह सब्तका हैं और बनी रामाह सबाह और ददान हैं।

[10] कूश से नमरूद पैदा हुआ; ज़मीन पर पहले वही बहादुरी करने लगा।

[11] और मिस्र से लूदी और अनामी और लिहाबी और नफ़तूही,

[12] और फ़तरूसी और कसलूही जिनसे फ़िलिस्ती निकले, कफ़्तूरी पैदा हुए।

[13] और कनान से सैदा जो उसका पहलौठा था, और हित्त,

[14] और यबूसी और अमोरी और जिरजाशी,

[15] और हव्वी और 'अर्क़ी और सीनी,

[16] और अरवादी और सिमारी और हिमाती पैदा हुए।

[17] बनी सिम: 'ऐलाम और असूर और अरफ़कसद और लूद और अराम और 'ऊज़ और हूल और जतर और मसक हैं।

[18] और अरफ़कसद से सिलह पैदा हुआ और सिलह से इब्र पैदा हुआ।

[19] और इब्र से दो बेटे पहले का नाम फ़लज था क्यूँकि उसके अय्याम में ज़मीन बटी, और उसके भाई का नाम युक्तान था।

[20] और युक्तान से अलमूदाद और सलफ़ और हसर मावत और इराख़,

[21] और हदूराम और ऊज़ाल और दिक़ला,

[22] और 'ऐबाल और अबीमाएल और सबा,

[23] और ओफ़ीर और हवीला और यूबाब पैदा हुए; यह सब बनी युक्तान हैं।

[24] सिम, अरफ़कसद, सिलह,

[25] इब्र, फ़लज, र’ऊ,

[26] सरुज, नहूर, तारह,

[27] इब्रहाम या'नी अब्रहाम।

[28] अब्रहाम के बेटे: इस्हाक़ और इस्मा'ईल थे।

[29] उनकी औलाद यह हैं: इस्मा'ईल का पहलौठा नबायोत उसके बाद कीदार और अदबिएल और मिबसाम,

[30] मिशमा'अ और दूमा और मसा, हदद और तेमा,

[31] यतूर, नाफ़ीस, क़िदमा; यह बनीइस्मा'ईल हैं।

[32] और अब्रहाम की हरम क़तूरा के बेटे यह हैं: उसके बत्न से ज़िमरान युकसान और मिदान और मिदियान और इस्बाक़ और सूख़ पैदा हुए और बनी युक़सान: सिबा और ददान हैं।

[33] और बनी मिदियान: 'एफ़ा और 'इफ़्र और हनूक और अबीदा'अ इल्दू'आ हैं; यह सब बनी क़तूरा हैं।

[34] और अब्रहाम से इस्हाक़ पैदा हुआ। बनी इस्हाक़: 'ऐसौ और इस्राईल थे।

[35] बनी 'ऐसौ: इलिफ़ज़ और र'ऊएल और य'ऊस और यालाम और क़ोरह हैं।

[36] बनी इलिफ़ज़ तेमान और ओमर और सफ़ी और जा'ताम, क़नज़, और तिम्ना' और 'अमालीक़ हैं।

[37] बनी र'ऊएल: नहत, ज़ारह, सम्मा और मिज़्ज़ा हैं।

[38] और बनी श'ईर: लोतान और सोबल और सबा'ऊन और 'अना और दीसोन और एसर और दीसान हैं।

[39] और हूरी और होमाम लूतान के बेटे थे, और तिम्ना' लोतान की बहन थी।

[40] बनी सोबल: 'अल्यान और मानहत 'एबाल सफ़ी और ओनाम हैं। अय्याह और 'अना सबा'ऊन के बेटे थे।

[41] और 'अना का बेटा दीसोन था; और हमरान और इश्बान और यित्रान और किरान दीसोन के बेटे थे।

[42] और एसर के बेटे: बिलहान और ज़ा'वान और या'क़ान थे और ऊज़ और अरान दीसान के बेटे थे।

[43] और जिन बादशाहों ने मुल्क — ए — अदोम पर उस वक़्त हुकूमत की जब बनी — इस्राईल पर कोई बादशाह हुक्मरान न था वह यह हैं: बाला' बिन ब'ओर; उसके शहर का नाम दिन्हाबा था।

[44] और बाला' मर गया और यूबाब बिन ज़ारह जो बुसराही था उसकी जगह बादशाह हुआ।

[45] और यूबाब मर गया और हशाम जो तेमान के 'इलाक़े का था उसकी जगह बादशाह हो हुआ।

[46] और हशाम मर गया और हदद बिन बिदद, जिसने मिदियानियों को मोआब के मैदान में मारा उसकी जगह बादशाह हुआ और उसके शहर का नाम 'अवीत था।

[47] और हदद मर गया और शमला जो मसरिक़ा का था, उसकी जगह बादशाह हुआ।

[48] और शमला मर गया और साउल जो दरिया — ए — फ़रात के पास के रहोबोत का बाशिंदा था उसकी जगह बादशाह हुआ।

[49] और साउल मर गया और बा'ल — हनान बिन अकबूर उसकी जगह बादशाह हुआ।

[50] और बा'ल — हनान मर गया और हदद उसकी जगह बादशाह हुआ; उसके शहर का नाम फ़ा'ई और उसकी बीवी का नाम महेतबेल था, जो मतरिद बिन्त मेज़ाहाब की बेटी थी।

[51] और हदद मर गया। फिर यह अदोम के रईस हुए: रईस तिम्ना’, रईस अलियाह, रईस यतीत,

[52] रईस ओहलीबामा, रईस ऐला, रईस फ़ीनोन,

[53] रईस क़नज़, रईस तेमान, रईस मिब्सार,

[54] रईस मज्दिएल, रईस 'इराम; अदोम के रईस यही हैं।

1 तवारीख़ — Chapters