[1] बिन्यामीन से उसका जेठा बेला, दूसरा अश्बेल, तीसरा अहृह,
[2] चौथा नोहा और पाँचवाँ रापा उत्पन्न हुआ।
[3] बेला के पुत्र अद्दार, गेरा, अबीहूद,
[4] अबीशू, नामान, अहोह,
[5] गेरा, शपूपान और हूराम थे।
[6] एहूद के पुत्र ये हुए (गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष ये थे, जिन्हें बन्दी बनाकर में मानहत को ले जाया गया था)।
[7] और नामान, अहिय्याह और गेरा (इन्हें भी बन्धुआ करके मानहत को ले गए थे), और उसने उज्जा और अहीहूद को जन्म दिया।
[8] और शहरैम से हूशीम और बारा नामक अपनी स्त्रियों को छोड़ देने के बाद, मोआब देश में लड़के उत्पन्न हुए।
[9] उसकी अपनी स्त्री होदेश से योबाब, सिब्या, मेशा, मल्काम, यूस, सोक्या,
[10] और मिर्मा उत्पन्न हुए। उसके ये पुत्र अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे।
[11] और हूशीम से अबीतूब और एल्पाल का जन्म हुआ।
[12] एल्पाल के पुत्र एबेर, मिशाम और शामेद, इसी ने ओनो और गाँवों समेत लोद को बसाया।
[13] फिर बरीआ और शेमा जो अय्यालोन के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे, और जिन्होंने गत के निवासियों को भगा दिया,
[14] और अह्यो, शाशक, यरेमोत,
[15] जबद्याह, अराद, एदेर,
[16] मीकाएल, यिस्पा, योहा, जो बरीआ के पुत्र थे,
[17] जबद्याह, मशुल्लाम, हिजकी, हेबेर,
[18] यिशमरै, यिजलीआ, योबाब जो एल्पाल के पुत्र थे।
[19] और याकीम, जिक्री, जब्दी,
[20] एलीएनै, सिल्लतै, एलीएल,
[21] अदायाह, बरायाह और शिम्रात जो शिमी के पुत्र थे।
[22] यिशपान, एबेर, एलीएल,
[23] अब्दोन, जिक्री, हानान,
[24] हनन्याह, एलाम, अन्तोतिय्याह,
[25] यिपदयाह और पनूएल जो शाशक के पुत्र थे।
[26] और शमशरै, शहर्याह, अतल्याह,
[27] योरेश्याह, एलिय्याह और जिक्री जो यरोहाम के पुत्र थे।
[28] ये अपनी-अपनी पीढ़ी में अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और प्रधान थे, ये यरूशलेम में रहते थे।
[29] गिबोन में गिबोन का पिता रहता था, जिसकी पत्नी का नाम माका था।
[30] और उसका जेठा पुत्र अब्दोन था, फिर सूर, कीश, बाल, नादाब,
[31] गदोर; अह्यो और जेकेर हुए।
[32] मिक्लोत से शिमआह उत्पन्न हुआ। और ये भी अपने भाइयों के सामने यरूशलेम में रहते थे, अपने भाइयों ही के साथ।
[33] नेर से कीश उत्पन्न हुआ, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मल्कीशूअ, अबीनादाब, और एशबाल उत्पन्न हुआ;
[34] और योनातान का पुत्र मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ।
[35] मीका के पुत्र: पीतोन, मेलेक, तारे और आहाज।
[36] आहाज से यहोअद्दा उत्पन्न हुआ, और यहोअद्दा से आलेमेत, अज्मावेत और जिम्री; और जिम्री से मोसा।
[37] मिस्पे से बिना उत्पन्न हुआ, और इसका पुत्र रापा हुआ, रापा का एलासा और एलासा का पुत्र आसेल हुआ।
[38] और आसेल के छः पुत्र हुए जिनके ये नाम थे, अर्थात् अज्रीकाम, बोकरू, इश्माएल, शरायाह, ओबद्याह, और हानान। ये सब आसेल के पुत्र थे।
[39] उसके भाई एशेक के ये पुत्र हुए, अर्थात् उसका जेठा ऊलाम, दूसरा यूश, तीसरा एलीपेलेत।
[40] ऊलाम के पुत्र शूरवीर और धनुर्धारी हुए, और उनके बहुत बेटे-पोते अर्थात् डेढ़ सौ हुए। ये ही सब बिन्यामीन के वंश के थे।