Listen to this chapter • 1:07
[1] उस दिन तू कहेगा, “हे यहोवा, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, क्योंकि यद्यपि तू मुझ पर क्रोधित हुआ था, परन्तु अब तेरा क्रोध शान्त हुआ, और तूने मुझे शान्ति दी है।”
[2] देखो “परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूँगा और न थरथराऊँगा; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है, और वह मेरा उद्धारकर्ता हो गया है।” (भज. 118:14, निर्ग. 15:2)
[3] तुम आनन्दपूर्वक उद्धार के सोतों से जल भरोगे।
[4] और उस दिन तुम कहोगे, “यहोवा की स्तुति करो, उससे प्रार्थना करो; सब जातियों में उसके बड़े कामों का प्रचार करो, और कहो कि उसका नाम महान है। (भज. 105:1,2)
[5] “यहोवा का भजन गाओ, क्योंकि उसने प्रतापमय काम किए हैं, इसे सारी पृथ्वी पर प्रगट करो।
[6] हे सिय्योन में बसनेवाली तू जयजयकार कर और ऊँचे स्वर से गा, क्योंकि इस्राएल का पवित्र तुझ में महान है।”
यशायाह — Chapters
15:5823:4133:4241:1255:3662:3074:2284:1694:18106:26113:21121:07133:38145:54151:54162:59172:53181:45194:38201:25213:03224:17233:17243:34252:32263:31272:27285:24294:51306:39312:17322:57334:12343:22352:01364:28377:26383:46391:54405:31415:14424:31435:11446:16455:36462:39473:07484:32495:59502:43515:13523:14532:56543:42552:48562:43574:09583:48594:51604:45612:54622:43634:21642:26655:35666:28