Skip to content
Opens in a new window
Listen to this chapter • 5:56

[1] आदम, शेत, एनोश;

[2] केनान, महललेल, येरेद;

[3] हनोक, मतूशेलह, लेमेक;

[4] नूह, शेम, हाम और येपेत। (लूका 3:36-38)

[5] येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास।

[6] गोमेर के पुत्र: अश्कनज, दीपत और तोगर्मा

[7] यावान के पुत्र: एलीशा, तर्शीश, और कित्ती और रोदानी लोग।

[8] हाम के पुत्र: कूश, मिस्र पूत और कनान थे।

[9] कूश के पुत्र: सबा, हवीला, सबता, रामाह और सब्तका थे। और रामाह के पुत्र: शेबा और ददान थे।

[10] और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ।

[11] और मिस्र से लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,

[12] पत्रूसी, कसलूही (जिनसे पलिश्ती उत्पन्न हुए) और कप्तोरी उत्पन्न हुए।

[13] कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त,

[14] और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,

[15] हिब्बी, अर्की, सीनी,

[16] अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए।

[17] शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक थे।

[18] और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ।

[19] एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बाँटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था।

[20] और योक्तान से अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,

[21] हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,

[22] एबाल, अबीमाएल, शेबा,

[23] ओपीर, हवीला और योबाब उत्पन्न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्र थे।

[24] शेम, अर्पक्षद, शेलह,

[25] एबेर, पेलेग, रू,

[26] सरूग, नाहोर, तेरह,

[27] अब्राम, वह अब्राहम भी कहलाता है।

[28] अब्राहम के पुत्र इसहाक और इश्माएल।

[29] इनकी वंशावलियाँ ये हैं। इश्माएल का जेठा नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम,

[30] मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,

[31] यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।

[32] फिर कतूरा जो अब्राहम की रखैल थी, उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात् उससे जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्र: शेबा और ददान।

[33] और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्दा, ये सब कतूरा के वंशज हैं।

[34] अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्र: एसाव और इस्राएल। (मत्ती 1:2)

[35] एसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह थे।

[36] एलीपज के ये पुत्र हुए: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।

[37] रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।

[38] फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हुए।

[39] और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहन तिम्ना थीं।

[40] शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम। और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना।

[41] अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान।

[42] एसेर के पुत्र: बिल्हान, जावान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान।

[43] जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए अर्थात् बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।

[44] बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।

[45] और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

[46] फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार दिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।

[47] और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

[48] फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।

[49] और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।

[50] और बाल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाऊ हुआ, उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रेद की बेटी थी।

[51] और हदद मर गया। फिर एदोम के अधिपति ये थे: अर्थात् अधिपति तिम्ना, अधिपति अल्वा, अधिपति यतेत,

[52] अधिपति ओहोलीबामा, अधिपति एला, अधिपति पीनोन,

[53] अधिपति कनज, अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार,

[54] अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम। एदोम के ये अधिपति हुए।

इतिहास की पहली पुस्तक — Chapters