Skip to content
Opens in a new window

[1] लेवी परिवारों के प्रमुख पुरोहित एलिएज़र, नून के पुत्र यहोशू तथा इस्राएली कुलों के मुखियों के पास गए.

[2] कनान देश के शीलो में उन्होंने उनसे यह बात कही कि “मोशेह के द्वारा याहवेह ने हमसे कहा कि हमें हमारे निवास के लिए नगर दिया जाएगा. और इन नगरों के आस-पास हमारे पशुओं को चराने की जगह भी होगी.” li4

[3] तब इस्राएल वंश ने याहवेह के आदेश के अनुसार लेवियों को अपने हिस्से में से नगर दिये जिसमें उनके पशु भी चराई कर सकें.

[4] अगला नाम कोहाथ के परिवारों का आया. जो अहरोन वंश के लेवियों में से थे, यहूदाह, शिमओन तथा बिन्यामिन को बांटी गई भूमि में तेरह नगर मिले.

[5] कोहाथ के कुछ लोगों को एफ्राईम, दान तथा मनश्शेह के आधे कुल की भूमि में से दस नगर मिले.

[6] गेरशोन वंश इस्साकार के परिवारों से, आशेर, नफताली तथा मनश्शेह के आधे कुल की भूमि में से बाशान को तेरह नगर मिले.

[7] मेरारी वंश को उनके परिवारों के अनुसार रियूबेन, गाद तथा ज़ेबुलून के कुलों से बारह नगर मिले. li4

[8] लेवियों को पशु चराने के लिए भी नगर दिए, जैसा मोशेह को याहवेह का आदेश था.

[9] उन्होंने कुछ नगर यहूदाह तथा शिमओन वंश के कुल को दिए:

[10] ये अहरोन वंश जो कोहाथियों के परिवारों में से लेवी वंश के थे पहला नाम उन्हीं का आया था.

[11] तब उन्होंने उन्हें यहूदिया के पर्वतीय प्रदेश में उनके आस-पास के जगह चराइयों सहित किरयथ-अरबा नगर दे दिया—अरबा नामक व्यक्ति अनाक अर्थात हेब्रोन का पिता था.

[12] परंतु नगर के खेत तथा इसके गांव उन्होंने येफुन्नेह के पुत्र कालेब को दे दिए कि ये उनकी अपनी भूमि हो.

[13] अहरोन ने जो सराय बनाई थी वो हेब्रोन और लिबनाह,

[14] यत्तिर, एशतमोह,

[15] होलोन, दबीर,

[16] एइन, युताह और बेथ-शेमेश को उनके चराइयों के साथ ये नगर भी दे दिए गए इस प्रकार दो कुलों के हिस्से में से यह नौ नगर दिए गए,

[17] बिन्यामिन कुल से: गिबयोन, गीबा,

[18] अनाथोथ आलमोन को चराइयों सहित चार नगर दिये गए. li4

[19] इस प्रकार अहरोन वंश के पुरोहितों के लिए तेरह नगर उनके चराइयों सहित अलग कर दिए गए. li4

[20] तब कोहाथ वंश को, जो लेवी थे, तथा कोहाथ के बचे हुए एफ्राईम के कुल से उन्हें नगर दिये:

[21] उन्होंने इन्हें एफ्राईम के पर्वतीय प्रदेश से मनुष्य के हत्यारे के लिए आश्रय बनाया और नगर, शेकेम गेज़ेर

[22] किबज़यिम तथा बेथ-होरोन और इसके चराइयों के साथ; चार नगर दिये.

[23] दान के कुल से: एलतके, गिब्बथोन,

[24] अय्जालोन गथ-रिम्मोन को उसके चराइयों के साथ; चार नगर दिये.

[25] मनश्शेह के आधे कुल में से: उन्होंने उन्हें तानख और गथ-रिम्मोन उसके चराइयों के साथ; दो नगर दिये. li4

[26] कोहाथ वंश के बचे हुए परिवारों को दस नगर चराइयों सहित दिए गए. li4

[27] गेरशोन वंश को, जो लेवी परिवार से थे: मनश्शेह के आधे कुल में से: बाशान का गोलान उसके चराइयों सहित, जो हत्यारे के लिए निश्चित नगर था, बएशतरा उसके चराइयों सहित, दो नगर दिए.

[28] इस्साकार के कुल में से: किशयोन, दाबरथ,

[29] यरमूथ और एन-गन्नीम उसके चराइयों सहित; चार नगर दिये

[30] आशेर के कुल से: मिशआल, अबदोन,

[31] हेलकथ तथा रेहोब उसके चराइयों सहित चार नगर दिए;

[32] नफताली कुल से: उन्होंने उन्हें गलील में केदेश, जो हत्यारे के लिए निश्चित नगर था, हम्मोथ-दोर तथा करतान उसके चराइयों सहित; तीन नगर दिये. li4

[33] उनके परिवारों के अनुसार गेरशोन वंश को तेरह नगर उनके चराइयों सहित दिये. li4

[34] मेरारी वंश के परिवारों को, जो लेवी कुल से बचे हुए थे: उन्होंने ज़ेबुलून के कुल से: योकनआम, करता,

[35] दिमना तथा नहलाल, सबको चराइयों सहित; चार नगर दे दिए.

[36] रियूबेन के कुल से: उन्होंने उन्हें बेज़र, यहत्स,

[37] केदेमोथ तथा मेफाअथ उसके चराइयों सहित चार नगर दिए;

[38] गाद के कुल से: उन्होंने उन्हें रामोथ-गिलआद, हत्यारे के लिए निर्धारित आश्रय नगर, उसके चराई के सहित, माहानाईम,

[39] हेशबोन तथा याज़र उसके चराइयों सहित; कुल चार नगर दिए. li4

[40] ये सभी नगर उनके परिवारों के अनुसार मेरारी वंश, और बचे हुए लेवियों के हो गए. उनके हिस्से में बारह नगर आए. li4

[41] इस्राएल वंश के मध्य लेवियों के हिस्से में उनके चराइयों सहित अड़तालीस नगर आए.

[42] इन सभी नगरों के चारों और हरियाली थी; यह इन सभी नगरों के लिए सच था.

[43] याहवेह ने इस्राएल को वह पूरा देश दे दिया, जिसकी प्रतिज्ञा उन्होंने उनके पूर्वजों से की थी.

[44] उन्होंने इस देश पर अपना अधिकार कर लिया और वे इसमें रहने लगे. याहवेह द्वारा उन्हें चारों ओर से शान्तिपूर्ण वातावरण मिला—जैसी प्रतिज्ञा याहवेह ने उनके पूर्वजों से की थी. कोई भी शत्रु उनके सामने ठहर न सका—याहवेह ने सभी शत्रु उनके अधीन कर दिए.

[45] इस्राएल वंश से याहवेह द्वारा किया गया एक भी वायदा पूरा हुए बिना न रहा. सब वायदे याहवेह ने पूरे किए.

यहोशू — Chapters