Skip to content
Opens in a new window
Sirf Pyar Karti Hain Titliyan | Jaiprakash Manas
12 September 2026

Sirf Pyar Karti Hain Titliyan | Jaiprakash Manas

Pratidin Ek Kavita

About

सिर्फ़ प्यार करती हैं तितलियाँ । जयप्रकाश मानस


सिर्फ़ प्यार करती हैं तितलियाँ


हाँ तितलियाँ

फूलों से लता-वल्लरियों से


अचीन्हे पराए मंजरियों से

कहाँ परवाह


कि झट झर जाएँगे पर

नहीं झंझट


कभी जा पहुँचें नभ पर

तनिक न भय


कि जीवन दो दिना

बस यही सच


प्यार है अर्थ—शब्द जीना

धरा-विस्तार करती हैं तितलियाँ


सिर्फ़ प्यार करती हैं तितलियाँ।